मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बीजेपी कार्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 23 को 

  सिवनी यशो:- जिला भाजपा द्वारा आगामी 23 सितंबर को एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर भाजपा कार्यालय में प्रात: 11 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में नवीन मेडीकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. विद्यार्थीयों को पढ़ाने आये देशभर के नामचीन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर इसमें अपनी सेवायें देंगे। साथ ही जिला चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सक भी इस शिविर में लागों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगें। 
जिला मंत्री श्री पीयूष दुबे ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में खून एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ ही नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया जायेगा। जिले के समस्त आमजन अपनी आवश्यकता के अनुरूप इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेंगे। विशेषकर ऐसे रोगी जो परिस्थितियोंवश नागपुर या जबलपुर इलाज हेतु नही जा पा रहे हैं वे भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक श्री संजू मिश्रा, श्री नवल श्रीवास्तव, श्रीमती निशा पटेल एवं इस कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र मिश्रा सहित भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आमजनों से इस नि:शुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button