छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
नि:शुल्क साफ्ट स्किल प्रशिक्षण संपन्न
Chhindwara 18 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, छिंदवाड़ा में प्राचार्य डॉ. अस्मिता मुंजे के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में नि:शुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. बिंदिया महोबिया ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन भोपाल के अंतर्गत उन्नति फाउंडेशन बैंगलोर से किये गये एम.ओ.यू. के अंतर्गत साफ्ट स्किल संबंधित यह प्रशिक्षण उक्त संस्था द्वारा किया गया है।
दिनांक 14.12.2024 से संचालित प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। 30 दिवसों में छात्राओं को स्पोकन इंग्लिश, व्यक्तित्व विकास, रोजगारोन्मुखी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनीता कौशल द्वारा छात्राओं को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षक कु. काजल माहोरे, डॉ. ऊषा भारती ने भी छात्राओं को संबोधित किया गया। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यकम को सफल बनाने में प्रकोष्ठ सदस्यों डॉ. संकेत कुमार चौकसे, डॉ. मनिन्दर सिंह भाटिया, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. दीपा परते का सहयोग रहा।


