छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन

मंगलवार से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के पर्यटकों को एक माह तक किफायती दामों में मिलेगा होम-स्टे

ग्रीष्मकालीन ऑफर को मिला बेहतर रिस्पाँस

Chhindwara 19 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले के पर्यटक आने वाले एक माह तक बहुत कम दामों में पर्यटन ग्रामों में बने होम स्टे में रहकर ग्रामीण पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। कलेक्टर  शीलेंद्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर ग्रीष्मकालीन ऑफर पर्यटकों के लिए दिया है। मंगलवार 20 मई से 20 जून 2025 तक छिंदवाड़ा व पांढुर्णा के पर्यटक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

इस दौरान पर्यटकों को बहुत कम दामों में होम स्टे में रहने व स्वादिष्ट भोजन का लाभ उठाने को मिलेगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम सावरवानी, चोपना, धूसावानी, चिमटीपुर, काजरा, गुमतरा, देवगढ़ के सभी होम स्टे में ऑफर का लाभ मिलेगा। ग्रीष्मकालीन ऑफर को शुरूआती दौर में ही बेहतर रिस्पाँस मिला है। सभी होम स्टे संचालक पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!