छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

जनसुनवाई में आवेदकों एवं जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों कराया फलाहार

 बॉटी साबूदाने की खिचड़ी 

छिंदवाड़ा यशो:- जन सुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में दूरदराज के क्षेत्रों से आये आवेदकों को नगर के समाजसेवी दयानंद चैरसिया के द्वारा पूर्व में उन्हे पुलाव का नाश्ता एवं गर्मी में पेयजल की व्यवस्था की थी । इसी तरह आज उन्होनें नवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जन सुनवाई में पहुॅचे दूूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीणों एवं नगरवासियों को साबूदाना की खिचड़ी बॉटी इसके पश्चात जिला अस्पताल पहुॅचकर मरीजों के परिजनों को खिचड़ी बॉटकर उनका आशीर्वाद लिया । 
उन्होनें बताया कि वर्तमान में नवरात्रि का पर्व चल आ रहा है और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये ग्रामीणजनों एवं नगर वासियों में अधिकांश लोगों का व्रत चला रहा है इसलिये उन्होनें जन सुनवाई में एवं जिला अस्पताल में साबूदाने की खिचड़ी बॉटकर उनका आशीर्वाद लिया कि उन माताजी का आशीर्वाद इसी तरह से बना रहे जिससे उनका समाजसेवा एवं गरीब जरूरतमंदो की सेवा का क्रम निरंतर चलता रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!