आदिवासी विकासखंड छपारा का गांव गगंई रैयत बूंद बूंद पानी के लिये तरस रहा है
जिम्मेदारों को नहीं सुनाई दे रही है ग्रामीणों की चीत्कार, जल निगम कर रहा मनमानी
Seoni 14 May 2025
सिवनी यशो:- क एक तो भीषण गर्मी और ऊपर से पेयजल का संकट आम आदमियों के लिये बड़ी मुसीबत का कारण बना हुआ है । दूबरे पर दो अषाड़ वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है छपारा विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगई रैयत । गंगई रैयत में पेयजल की सप्लाई नल जल योजना के माध्यम से जल उपभोक्ता समिति द्वारा की जा रही है यह समिति पिछले चालीस वर्ष से जल सप्लाई का कार्य ग्राम के एक ट्युबबेल के माध्यम से कर रही है यह व्यवस्था ग्राम में पेयजल व्यवस्था के लिये बनाई गई थी जो पिछले चालीस वर्ष से ग्राम के निवासियों को पेयजल सफलता पूर्वक प्रदान कर रही है परंतु समय के साथ यह व्यवस्था अपर्याप्त होने के साथ पुरानी हो चुकी है और वर्तमान में ट्युबबेल का बोर बैठ गया है मोटर जल गयी अब समिति के पास इस व्यवस्था को सुधारने के लिये धन राशि नहीं है ।
ग्राम की पेयजल सप्लाई को व्यवस्थित रखने के लिये इस समिति का गठन सिंचाई विभाग के केवलारी कार्यपालन यंत्री ने 2012 में किया था । लगभग एक माह पूर्व गांव का ट्युबबेल खराब हो गया तो सिंचाई विभाग का कहना है कि इसके लिये हमारे पास बजट नहीं है तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी कह रहे है कि यह काम हमारा नहीं है । 2012 में ग्राम की आवश्यकता को देखते हुये इस समिति का गठन किया गया था और इसके संचालन की पूरी जिम्मेदारी ग्राम के निवासियों की थी जिसमें यह तय हुआ था कि संचालन का मासिक व्यय ग्रामवासी उठायेंगे तथा मेंटेनेंश का खर्च सिंचाई विभाग वहन करेगा । हालांकि अभी तक गांव के निवासियों द्वारा संचालन का व्यय दिया जा रहा था परंतु अब बोर बैठ गय है और मोटर जल गयी है जिसकी व्यवस्था सििमति द्वारा किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है तथा सिंचाई विभाग ने साफ मना कर दिया है कि हमारे पास बजट नहीं है । पेयजल सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ाने से पिछले एक माह से पूरे गांव में पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है ।
हालांकि कुछ वर्ष पूर्व इस गांव में पेयजल सप्लाई के लिये जल निगम ने जिम्मेदारी लेते हुये नयी पाईप लाईन बिछा दी है और पुरानी व्यवस्था को जल निगम ने अपर्याप्त बताया था तथा कहा था कि पुरानी व्यवस्था का भविष्य नहीं है नई व्यवस्था सिद्धघाट समूह नल जल योजना से पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करने की बात कही गयी थी और इसके लिये जल निगम ने पाईप लाईन डाली है परंतु समूह नल जल योजना से गंगई रैयत की लाइन नहीं जोड़ी आज गांव में पेयजल का भारी संकट खड़ा है और जल निगम के अधिकारी इस गांव को पानी की सप्लाई देने में बहाने बाजी कर रहे है ।
पुरानी जल सप्लाई की योजना पूर्णत: खराब हो चुकी है और नई व्यवस्था समूह नल जल योजना से पेयजल की सप्लाई जल निगम द्वारा नहीं किये जाने से ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है । ग्रामीणों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था जुटाने में लग रहा है और उन्हें दूर – दूर से पानी की व्यवस्था करना पड़ रहा है । सिंचाई विभाग की समिति द्वारा संचालित बोर बैठ गया है एक अन्य बोर जिसका संचालन ग्राम पंचायत करती है उसकी केसिंग बैठ चुकी है जिससे नाममात्र का पानी दो दिन में एक बार ही क्षेत्र में हो रहा है शेष पूरा गांव एक किलोमीटर दूर से एक हैंड पंप से पानी ढो रहा है ।
पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग, जल निगम, पी एच ई विभाग के अधिकारियों सहित जिला कलेक्टर से गुहार लगा चुके है परंतु उन्हें कही से कोई राहत प्राप्त नहीं हो रही है । जल निगम के अधिकारी ग्रामीणों को केवल परेशान कर रहे है और स्पष्ट कह रहे है कि इस साल तो व्यवस्था नहीं होगी ।





