धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गीता जयंती संपन्न

Seoni on 11 December 2024
सिवनी यशो:- बुधवार को गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी (Geeta Jayanti and Mokshada Ekadashi) का आयोजन वंदना सत्र में किया गया । इस आयोजन में विद्यालय के भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की । कक्षा द्वादश के छात्र भैया सिद्धांत त्रिवेदी ने गीता का पाठ (geeta ka path) एवं सार तत्व प्रस्तुत किया । व्याख्याता कृष्ण मुरारी दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।

सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गीता जयंती संपन्न - Seoni News

विद्यालय प्राचार्य (school principal) ओम प्रकाश यादव ने मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया बहनों को निरंतर श्रेष्ठ कर्म करने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर भैया बहनों के साथ-साथ समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button