छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलाराजनीतिसिवनी

पेंशनर्स एसोसिएशन की महासमिति की बैठक 23 जून को बरगी हिल्स जबलपुर में

सिवनी यशो:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिशन (Pensioners Association) मप्र भोपाल की वार्षिक बैठक एवं प्रदेश कार्य समिति की बैठक दिनांक 23 जून 2024 को बरगी हिल्स कालोनी जबलपुर में सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित की गई है । प्रांतीय सम्मेलन में स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन (State Government Pensioners Federation) गाजियाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धूल मुख्य अतिथि एवं फेडरेशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष शालिक मौलीकिर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी संभाग,जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिती अनिवार्य है।

यह जानकारी डी बी नायर प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ट उप प्रांताध्यक्ष वरिष्ट नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र भोपाल द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में देते हुये बताया गया है कि इस संबंध में दिनांक 17 मई 2024 को प्रांताध्यक्ष एड. राजकुमार दुबे द्वारा जारी संघ अधिसूचना में विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है, जिसका परिपालन कड़ाई से सुनिश्चित करते हुए एक अनुशासित संगठन का परिचय सभी संबंधितों को देना है । अनुरोध है की बैठक बरगी हिल्स जबलपुर (Bargi Hills Jabalpur) में 23 जून रविवार को प्रात 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित होगी जिस में संबंधित जिले के प्रांतीय पदाधिकारी,संभागीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष अधिकतम प्रति जिले से 5 व्यक्ति ही उपस्थित रहेंगे। श्री नायर ने बताया कि इस संगठन के गठन के बाद प्रथम बार बैठक आयोजित हो रही है जिस से साथियों में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक हेतु एक जिले से केवल पाँच सदस्यों, पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया गया है कि ताकि व्यवस्थाएँ न बिगड़े । समय अभाव के कारण इस बैठक में जिले से केवल एक ही को संबोधित करने के लिये अधिकृत किया गया है ।

   श्री नायर ने बताया कि कार्यक्रम का पहला सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक चलेगा जिस मे सदस्यता अभियान की समीक्षा, सदस्यता बढ़ाने की कार्य योजना पर प्राप्त सुझावों पर चर्चा, प्रदेश संभाग,जिला ,तहसील एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा एवं सदस्यता अभियान में उनकी भूमिका तय करने संबधी सुझाव आदि संक्षिप्त में प्रस्तुत किये जायेंगे। समयाभाव के कारण एक ही व्यक्ति एक ही जिले से अपने जिले की बात रखेंगे।बोलने वाले का नाम कृपया कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व प्रांताध्यक्ष को नोट कराने का कष्ट करें। जिन शाखाओं ने निर्धारित वार्षिक अंशदान जमा नही किया है वे सभी जिला पदाधिकारी राशि कार्यक्रम स्थल में कोषाध्यक्ष को जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बतााया कि जबलपुर जिला शाखा ने एक 16 सूत्रीय मांग पत्र का प्रकाशन किया है । सभी जिला अपने अपने प्रस्तावित मांग पत्र साथ में लेकर आवे ताकि मांगो पर चर्चा कर शासन को प्राथमिकता के आधार पर मांग पत्र प्रस्तुत कर मांगे पूरा कराने हेतु आगामी रणनीति की भी रूप रेखा तय की जा सके । श्री नायर ने समस्त जिला इकाईयों से आग्रह किया है कि प्रदेश सम्मेलन में अपनी उपस्थिती सुनिश्चित कर सम्मेलन को सफल बनाये ।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!