खेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनव्यापारसिवनीहेल्थ

रोजगार के हुनर वाली शिक्षा में निपुण हो रही छात्राएँ

सिवनी यशो:- महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिए कन्या महाविद्यालय सिवनी में डॉ. ज्योत्सना नावकर पर्यवेक्षक के रूप छात्राओं ने बायवा लेने पहुंची इस दौरान छात्राओं ने मेहंदी बडी पापड, नाश्ता सेंटर तथा टिफिन सेंटर को लेकर अपने प्रोजेक्ट रखे।
गौरतलब है कि मेंहदी प्रोजेक्ट में अलग अलग प्रांतो में शादी विवाह या धार्मिक उत्सव में लिखी जाने वाली मेहंदी में राजस्थानी मारवाडी, महाराष्ट्रीयन, अरबी संस्कार मेंहदी आदि का लेखन का उल्लेख किया।
नाश्ता सेंटर के अंतर्गत दो गु्रप बनाये गये थे अपना नाश्ता सेंटर एवं दिल खुश नाश्ता सेंटर के अंतर्गत रूशदा अंजुम जैनब अंजुम सनोवर खान जमजमा रूकैय्या खान, शुमाएला खान एवं अंजनी भलावी आयुसी चंद्रवंशी अंशिका सनोडिया, आशफिया अंजुम अजंली यादव, ईशा डोंगरे, अंकिता राहंगडाले सहित अनेक छात्राऐं शामिल हुई।
टिफिन सेंटर के संबंध में अदिबा तनवी ने बताया कि हम लोगों ने बेज बिरयानी जर्दा गोभी की सब्जी, रोटी चांवल सब्जी तथा खडे भटे की सब्जी की थेरेपी के साथ साथ उन्होंने अन्य व्यंजन भी रखे। रीना डोंगरे ने बताया कि कि छात्राओं ने उपमा शाही तोश चाय पोहा तथा कद़दू की बडी चावल के पापड मैगी ब्रेड पकोडा भजिए तथा तिल्ली पोदिना मिर्ची आदि की चटनी ने मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन डॉ. अर्चना चंदेल कल्पना इंगले नागवंशी पालीवाल, सहित मीडिया कर्मियों का योगदान रहा। लगभग 5 घंटो तक छात्राओं उपस्थित जनों का मार्गदर्शन लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!