व्यापारसिवनी

छात्राएँ आत्मनिर्भर बनने के लिए खुद का खोलेगी ब्यूटी पार्लर

एमएलबी की 40 छात्राऐं ले रही प्रशिक्षण

Seoni 21 May 2025
सिवनी यशो :- महिला हो या पुरूष सभी सुंदर दिखना चाहते है । ऐसे में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कामकाजी आबादी के कारण इस सेक्टर में ब्यूटी पार्लर के कारोबार की तमाम संभावनाऐं है। समर विकेशन में एमएलबी कन्या शाला सिवनी की 40 छात्रायें प्राचार्य आराधना राजपूत एवं अनुदेशक शिक्षक कविता राय के प्रयासों से कायाकल्प ब्यूटी पार्लर की संचालक रूचि चौरसिया के माध्यम से प्रशिक्षण ले रही है।

ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय कुछ वर्षो में तेजी से बढ़ा है गांवों से लेकर शहरो तक ब्यूटी पार्लर खुलने लगे है शादी हो या कोई और उत्सव हर मौके पर महिलाऐं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही है और सौदर्य व्यवसाय देश के हर हिस्से में तेजी से ग्रोथ कर रहा है।

ब्यूटी पार्लर में र्थ्रडिग, ब्लीच, डीटैन पेडी क्योर, कटिंग के अतिरिक्त नाखून सज्जा चेहरे का मेकअप तथा दुल्हन सज्जा आदि शामिल है यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है, जिससे एक माह के प्रशिक्षण के बाद छात्राये स्वयं का रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!