बालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीति

मंडला में नक्सली मुठभेड़ को गोंगपा ने बताया फर्जी

मुठभेड़ में मारे गये ग्रामीण को न्याय दिलाने गोंगपा जाएगी कोर्ट – प्रदेशाध्यक्ष

Mandla 16 March 2025

मंडला यशो:- विगत दिवस मंडला के कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र में हुई हॉकफोर्स और नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर को आदिवासी सामाजिक संगठन और राजनीतिक पार्टियों द्वारा फर्जी बताया जा रहा है और हाकफोर्स पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा जिसे नक्सली बताया जा रहा है वह एक निर्दोष आदिवासी बैगा है । मुठभेड़ में मारे गये हीरेन्द्र परते की पत्नि का कहना है कि उसका पति दो दिन से लापता था जिसकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी । मृतक परिवार से मिलने के लिये आदिवासी संगठन और आदिवासी वर्ग की राजनीति करने वाले राजनैतिक दल के नेता मिलने भी पहुंच रहे है ।

मंडला में नक्सली मुठभेड़ को गोंगपा ने बताया फर्जी - Seoni News

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने मुठभेड़ में मारे गये व्यक्ति के संबंध में सवाल खड़े करतें हुए फर्जी मुठभेड़ करार दिया है और आरोप लगाते हुए कहा हॉकफोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आदिवासी को सीधे सादे संरक्षित जाति बैगा को मारकर कहीं अपने नंबर तो बढ़ाना नहीं चाह रही है । कमलेश तेकाम ने कहा है कि घटना के दिन आई जी साहब का बयान था कि एक नक्सली मारा गया बाद में कहा गया कि नक्सली का समर्थक बताया वही जो दो गिरफ्तार हुये है उन्हें भी नक्सली समर्थक बताया जा रहा है । श्री तेकाम ने कहा है कि जिन दो को नक्सली समर्थक बताया जा रहा है और मारा गया वह तथ्यात्मक नहीं है , इस प्रकार की मुठभेड़ फर्जी भी हो सकती है जिसे प्रमोशन पाने के लिये अंजाम दिया गया हो । तेकाम ने इस मुठभेड़ की निपष्क्ष जाँच की मांग की है और कहाँ है कि वे इस प्रकार के मामले को कोर्ट में चुनौती देंगे ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) में शामिल बैगा, भरिया और सहरिया समुदायों के लोगों को लगातार पुलिस की कठोर कार्रवाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस बिना ठोस सबूतों के आदिवासियों को नक्सली करार देकर मार रही है।

मंडला में नक्सली मुठभेड़ को गोंगपा ने बताया फर्जी - Seoni News

दरअसल बीते 9 मार्च को कान्हा नेशनल पार्क के खटिया मोचा में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हुई जिसमें सुरक्षा बलों ने ग्राम लसहरा निवासी हीरेन्द्र परते को मार दिया था जिसे नक्सली होना बताया गया था वहीं ग्रामीण तथा आदिवासी संगठन इस व्यक्ति को नक्सली या नक्सलियों से संबंध होने की बात को नहीं मान रहे है । जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी सहित गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी हमलाबर है।

वही गोंडवाना गणतंत्र के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कमलेश तेकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार और शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और शासन प्रशासन मंडला जिले के आदिवासी समुदाय को नक्सलियों के नाम पर मारना चाहती है। गोंगपा के प्रदेशाध्यक्ष ने सीधे आरोप लगातें हुए कहा बीते दिनों ग्राम लसहरा निवासी हीरेन्द्र परते की हॉकफोर्स ने नक्सली बताकर निर्मम हत्या करदी और दो लोगो गिरफ्तार कर लिया। अगर जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्यवाही नही हुई तो हम धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे साथ ही कहा मृतक के परिवार को उचित न्याय नही मिला तो में गोंडवाना पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते उक्त मामले को कोर्ट में ले जाऊंगा। साथ ही कहा यहाँ के साथ और प्रदेश सरकार में मंत्री भी आदिवासी समाज से आती है लेकिन उनके द्वारा आज तक उस मृतक के लिए आवाज नही उठाई और ना ही उसके परिजनों से मिलने गये ये बहुत ही निंदनीय है। अगर इंसाफ नही मिला है तो हम कोर्ट की शरण में जाएंगे।

मंडला में नक्सली मुठभेड़ को गोंगपा ने बताया फर्जी - Seoni News

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button