छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री जी द्वारा अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं: विवेक साहू

सांसद ने किया जुन्नारदेव महाविद्यालय में पीएससी की निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ

Chhindwara 13 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में निशुल्क पीएससी की कोचिंग का सांसद बंटी विवेक साहू ने शुभारंभ किया । इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संस्थाएं और कॉलेज बढ़ाया जा रहा है साथ हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे सीटें बढ़ेंगी। शिक्षा को लेकर भी प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है छिंदवाड़ा में यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग जल्दी बने इसको लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, परमजीत बिज , संस्था के प्राचार्य, प्रोफेसर, विद्यार्थी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button