नर्सिंग छात्रों के लिये अच्छी खबर : नर्सिंग परीक्षाओं का केलेन्डर जारी
नर्सिंग छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश में करीब 3 साल बाद नर्सिंग कॉलेजों में परीक्षा होने जा रही है जिसका टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षाएँ 8 अगस्त से शुरू होंगी और 27 अगस्त तक चलेंगी। इसी तरह एमएमसी नर्सिंग फस्ट ईयर की परीक्षाएं 13 अगस्त से शुरू होंगी और 27 अगस्त तक चलेंगी। एग्जाम की टाइमिंग सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रखी गई हैं। पीबी बीएससी फर्स्ट ईयर- पीबी बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 6 अगस्त से शुरू होने जा रही है और इसका आखिरी पेपर 2 सितंबर को होगा। एग्जाम की टाइमिंग सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रखी गई हैं। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के सत्र 2020 में अध्यनरत विद्यार्थियों का 3 साल से अधिक का समय पूरा होने के बद भी परीक्षा का आयोजन नहीं होने से छात्र परेशान थे । यह छात्र तीन से एक कक्षा में है । जो अनेक प्रकार की आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना कर है ।



