चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली ट्रस्ट के अध्यक्ष बने गोपाल शर्मा
Chhindwara 01 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- लंबी प्रतीक्षा के प्रश्चात क्षेत्र के प्रमुख चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली ट्रस्ट का विधिवत गठन होकर कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ चुनाव अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ पटेल की उपस्थिति में संपन्न चुनाव में क्षेत्र के प्रगतिशील युवा उद्योगपति गोपाल शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध मनोनीत किया गया आज के बैठक में हनुमान मंदिर ट्रस्ट की पुरानी समिति के साथ 14 नए सदस्यों को भी विधिवत कलेक्टर द्वारा स्वीकृति दी गई गोपाल शर्मा भी इन 14 सदस्यों में से एक है क्षेत्र की जनता की उम्मीद है कि गोपाल शर्मा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के भवन की अब प्रगति की शुरुआत हो सकेगी।
कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी में संतोष ङवरे उपाध्यक्ष, टीकाराम करोकार सचिव, एडवोकेट एम.एन. खंडाईत सहसचिव, संजू डवरे कोषाध्यक्ष,मनोहर सेलकी सह कोषाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्यों में पांडुरंग बोबडे, नितिन मोहगांवकर, संदीप मोहोड, शिशिर खंडार एवं अजय धवले निर्विरोध चुने गए।



