मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

राज्यपाल ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल (His Excellency Governor Mangubhai Patel) ने अपने प्रवास के दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला लुडग़ी के प्रांगण में आयोजित सीधे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने अवगत कराया कि विशेष पिछडी जनजातीय तथा उनके क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रावधान किये गए हैं। प्रधान मंत्री जनमन योजना के माध्यम से जनजातीयों के बसाहटों में सड़क, पेयजल, आंगनवाड़ी, संचार सुविधा सहित पक्के आवास जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सर्वे कर सभी पात्र परिवारों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत बनने वाले भवन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने ग्रामीणों को संबोधित कर अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की बात कही। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की दीदियों से भी भेंट कर समूह की गतिविधियों के बारे में जाना। उन्होंने सरस्वती महिला समूह की नमों ड्रोन दीदी सरोज डेहरिया से ड्रोन के माध्यम से कृषि भूमि पर कीटनाशक के छिड़काओ की कार्यविधि तथा ड्रोन के माध्यम से समय और लागत में कमी के बारे में जाना। इसी तरह मॉ दुर्गा महिला स्वसहायता समूह से सीताफल पल्क की जानकारी प्राप्त कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल ने सिकल सेल एनीमिया शिविर का किया अवलोकन, ग्रसित बच्चों के परिजनों से की चर्चा

   सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ग्राम खटकर में आयोजित सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों की जा रही स्क्रीनिंग, रोगोपचार के लिए प्रदाय की जा रही दवाईंयों तथा परामर्श गतिविधियों का अवलोकन किया। राज्यपाल महोदय द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान सिकल सेल से ग्रसित पाये गए 04 बच्चों के परिजनों से स्वयं चर्चा की गई। उन्होंने परिजनों एवं उपस्थितजनों को अवगत कराया कि सिकल सेल जैसी अनुवांशिकी रोग के निदान के लिए आवश्यक है कि इसे प्रसारित होने से रोका जाए। उन्होंने बताया कि सिकल सेल ग्रसित पुरूष एवं महिला में विवाह किसी भी स्थिति में न हो।

   माध्यमिक शाला खटकर में राज्यपाल महोदय द्वारा स्मार्ट क्लास का किया गया शुभारंभ महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने माध्यमिक शाला खटकर में आयोजित स्कूल प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। उन्होंने विधायक सिवनी द्वारा विधायक निधि से शाला को उपलब्ध कराए स्मार्ट टीवी शुरू कर कार्यक्रम का शुरूआत की। उन्होंने उपस्थित बच्चों से शिक्षकों द्वारा पढ़ाये गए विषय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास के माध्यम से विषय के संदर्भ में अपनी बेहतर समझ विकसित करने की बात कही। राज्यपाल महोदय द्वारा स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, कमिश्नर श्री अभय वर्मा, कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक श्री आर के सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन विजय सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!