राज्यपाल मंगुभाई पटेल 20-21 अगस्त को सिवनी प्रवास पर: ग्राम झोला और थांवारझोडी में करेंगे संवाद व निरीक्षण
सिवनी प्रवास के दौरान राज्यपाल ग्रामीणों से सीधे संवाद करेंगे, विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे
Seoni, 18 August 2025
सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल 19 से 21 अगस्त तक मंडला, सिवनी एवं बालाघाट जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इसी क्रम में वे 20 और 21 अगस्त को सिवनी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :- राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सेना को सम्मानित किया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पटेल 20 अगस्त को मंडला जिले के कार्यक्रमों के उपरांत दोपहर 2:00 बजे सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के ग्राम झोला पहुँचेंगे।
यहाँ वे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और ग्राम भ्रमण कर विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके बाद 2:45 बजे वे सिवनी सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
21 अगस्त की सुबह, राज्यपाल पटेल कुरई विकासखंड के ग्राम थांवारझोडी पहुँचेंगे। सुबह 9:45 से 11:15 बजे तक वे ग्रामवासियों से भेंट करेंगे, स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन और अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।
इसके उपरांत राज्यपाल का काफिला बालाघाट जिले के लिए प्रस्थान करेगा।



