छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

भगवान श्रीकृष्ण का भव्य प्राकटय़ महोत्सव 7 को

जबलपुर के कलाकारो द्वारा दी जायेगी भव्य भजन संध्या की प्रस्तुति

सिवनी यशो:- उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज के मुंगवानी रोड रूपचंद नगर मे इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का भव्य प्राकट्रय महोत्सव जन्माष्टी 7 सितंबर दिन गुरूवार को मनाया जा रहा है जिसमे विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाकर रात्रि जागरण करते हुए भगवान की अराधना एवं उपासना की जायेगी तथा दूसरे दिन भगवान की प्रतिमा की जलस्थापना की जाकर कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। भगवान श्रीक ृष्ण प्राकटय महोत्सव समिति महामाया वार्ड सिवनी के सदस्यो द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का भव्य प्राकटय महोत्सव कार्यक्रम वरिष्ट अधिवक्ता श्री रविन्द्र कुमार चौधरी के निवास के सामने मुंगवानी रोड भैरोगंज मे आयोजित कियाजा रहा है। कार्यक्रम के तहत 7 सितंबर 2023 दिन गुरूवार को कार्यक्रम की शुरूआत कर दी जायेगी जिसके तहत सांय ठीक 7 बजे से 11.45 बजे तक संस्कारधानी जबलपुर के ख्यातिलब्ध कलाकारो द्वारा भजन संध्या व बांसूरी वादन की प्रस्तुंति दी जायेगी । इसके बाद रात्रि 12.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण का प्राकटय महोत्सव मनाया जायेगा तथा रात्रि 12.30 बजे से महिला/पुरूष मण्डल द्वारा भजन गायनर एवं हरि पलना झुलावा का कार्यक्रम चलता रहेगा तथा प्रात: 4.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण की भव्य मंगला आरती एवं प्रात: 8 बजे भगवानश्रीकृष्ण की प्रतिमा का मृगनयनी वाटिका बंडौल सरोवर मे जलस्थापना हेतु प्रस्थान प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के संबंध मे बताया जाता है कि वैसे तो हर वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का प्रकाटय उत्सव कार्यक्रम घरो घर हर्ष उल्लास के साथ मनाया ही जाता है किन्तु इस बार यह प्राकटस महोत्सव भव्य एवं आकर्षण के साथ मनाया जा रहा है जिसके तहत विशाल पंडाल लगाया जाकर भव्य एवं आकर्षक स्टेज साऊँड सिस्टम लाईटिँग एवं भगवान श्रीकृष्ण की भव्य एव ंआकर्षक प्रतिमा झूले मे रखी जायेगी भगवान श्रीकृष्ण के प्राकटस महोत्सव के बाद मंगल आरती तक धर्मालु बारी बारी से इस झुलना को झुलायेगे आयोजक समिति द्वारा समस्त धर्मालु भक्तो से सपरिवार उपस्थिति का विनम्र निवेदन किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button