छिंदवाड़ाधर्मलाइफस्टाइल
Trending

अस्त्र-शस्त्र की अद्भुत विधाओं के साथ निकला भव्य भुजलिया जुलूस

छिंदवाड़ा में सनातनी एकता और परंपरा का अद्वितीय संगम

भुजलिया पर्व का शुभारंभ

Chhindwara 10 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- छोटी बाज़ार स्थित श्री बड़ी माता मंदिर भुजलिया उत्सव समिति के महापर्व की शुरुआत श्री बड़ी माता एवं राम मंदिर में भुजलिया पूजन के साथ हुई।

छिंदवाड़ा में अस्त्र-शस्त्र की अद्भुत विधाओं के साथ भव्य भुजलिया जुलूस 2025
छिंदवाड़ा में भुजलिया पर्व के अवसर पर निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र की विधाएं और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र।

इसके बाद विशाल जुलूस ने नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया।

अस्त्र-शस्त्र की अद्भुत विधाएं और अखाड़ों के करतब

गुप्तु उस्ताद श्री बड़ी माता व्यायाम शाला एवं श्री छोटी माता व्यायाम शाला के युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र की शास्त्रीय विधाओं और रोमांचक करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झांकियों और दलों ने बढ़ाई भव्यता

भुजलिया रथ, डीजे, बैंजो, भोलेनाथ की झांकी, वीर आल्हा-ऊदल और पृथ्वीराज की सेनाएं, बहन चन्द्रावली की झांकी सहित विभिन्न दलों ने जुलूस को और भव्य बना दिया।

छिंदवाड़ा में अस्त्र-शस्त्र की अद्भुत विधाओं के साथ भव्य भुजलिया जुलूस 2025
छिंदवाड़ा में भुजलिया पर्व के अवसर पर निकला भव्य जुलूस, अस्त्र-शस्त्र की विधाएं और झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र।

विशिष्ट जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

जुलूस में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, महापौर विक्रम अहाके, निगम अध्यक्ष सोनू मांगो, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भुजलिया पर्व का महत्व

भुजलिया पर्व, प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। यह मुख्यतः बुंदेलखंड का लोकपर्व है ।

जिसे कजलियों का पर्व भी कहते हैं। रक्षाबंधन के दूसरे दिन इसे मनाया जाता है, जिसमें जल स्रोतों में गेहूं के पौधों का विसर्जन किया जाता है।

📢 हमारे अपडेट्स के लिए जुड़ें:
👉 WhatsApp चैनल जॉइन करें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!