छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

अक्षत कलश लेकर शोभायात्राओं का हो रहा भव्य आयोजन

 

अक्षत कलश लेकर शोभायात्राओं का हो रहा भव्य आयोजन - Seoni News
सिवनी यशो:- श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के पश्चात आगामी 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राणप्रतिष्ठा समारोह के क्षण जैसे जैसे निकट आ रहा है सनातन समाज में भक्तिमय उत्साह का वातावरण तेजी से प्रगट हो रहा है । श्रीरामजन्मभूमि न्यास द्वारा अयोध्या से समस्त सनातन समाज के लिये अक्षत कलश के रूप भेजे गये आमंत्रण के कलशों की पूरे जिले में अपार श्रद्धा और उत्साह का जुनून दिखाई दे रहा है । सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी इन दिनों धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ चल रहे है ।
भगवान श्रीराम आगामी 22 जनवरी को अपनी जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में स्थापित होंगे इस बात को लेकर समूचा सनातन समाज उत्साेिहत है धार्मिक आयोजनों के साथ अक्षत कलशो की पूजा की जा रही है और संदेश दिया है जा रहा है कि यह संपूर्ण हिन्दुस्तान के लिये बड़े ही गौरव का विषय है कि भगवान श्रीराम को कई सदियों के बाद उनके जन्म स्थान पर स्थापित हुये देखने के लिये उन्हें यह अवसर प्राप्त हो रहा है । सनातन समाज के जानकार राममंदिर पर हुये आक्रमण से लेकर सदियों से चले संघर्ष की कहानियाँ बताकर राममंदिर के लिये पूर्वजो द्वारा किये गये संघर्ष और बलिदान की गाथाएँ बताकर आस्था को गौरवपूर्ण बना रहे है ।
अयोध्या से आये अक्षत कलशों को छोटे छोटे गांव तक पहुँचाया गया है । जिले हर क्षेत्र में अक्षत कलशों को पवित्र मंदिरों में रखकर पूजा अर्चना और धार्मिक आयोजन हो रहे है और इन अक्षत कलशों को एक मंदिर से दूसरे मंदिर ले जाने के लिये बड़ी संख्या में संबंधित क्षेत्र के भक्तगण उपस्थित होते है तथा अक्षत कलश ले जाने वाली टोलियाँ बाजे गाजे के साथ धर्म ध्वाजाओं से सुसज्जित होकर पहुँच रही है जो अक्षत कलशों को सिर पर रखकर शोभायात्रा के रूप में लेकर जाती है । इन शोभायात्राओं में शामिल राम भक्तों की टोलियाँ भारी उत्साहित नाचते गाते हुये अक्षत कलशों को अपने क्षेत्रीय मंदिरों लेजाकर पूजन करती है और इसके पश्चत भजन कीर्तन, भगवान राम की स्तुति , रामायण का पाठ, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा सहित अनेक तरह के सामूहिक आयोजन होते है ।
राममंदिर के भव्य निर्माण और 22 जनवरी को भगवान राम की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को सनातन समाज अपना सौभाग्य मानकर गौरव की अनुभूति कर रहा है । उत्साहित सनातन समाज ने पूरे जिले को राममय बना दिया है और देश के हर क्षेत्र के साथ जिले के छोटे छोटे गांव, नगर, शहर राममंदिर के भव्य निर्माण से प्रसन्न और प्रभुल्लित दिखाई दे रहा है । हर व्यक्ति भगवान श्रीराम के अयोध्या जाकर दर्शन करने के लिये उत्सुक दिख रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button