WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

आग लगाने की कोशिश भी की, पुलिसकर्मी देखते रहे

गुलाबी गैंग ने अवैध अहातों में की तोड़फोड़, दुकानदारों ने मांगी माफी

Chhindwara 25 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- बस स्टैंड और फव्वारा चौक में चल रहे अवैध अहातों पर गुलाबी गैंग ने मोर्चा खोल दिया है।

गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं शराब दुकानों के आसपास चल रहे अवैध अहातों पर पहुंचीं और तोड़फोड़ की।

इस दौरान महिलाओं ने आग लगाने की भी कोशिश की।

हालात बिगड़ते देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और मौके पर आकर माफी मांगी।

यह भी पढ़ें:-गुलाबी गैंग ने नशामुक्ति अभियान के तहत खोला मोर्चा

संचालकों ने भरोसा दिलाया कि सोमवार से दुकानें नहीं खोलेंगे। हालांकि, पूर्णिमा वर्मा ने सख्त चेतावनी दी –

“अगर अवैध अहाते बंद नहीं हुए तो जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगे और इन स्थानों को आग के हवाले कर देंगे।”

लगातार हो रही कार्रवाई

शनिवार को भी गुलाबी गैंग ने बस स्टैंड के पास शराब दुकान पर तोड़फोड़ की थी और चेतावनी दी थी कि अवैध अहाते बंद किए जाएं।

लेकिन रविवार को फव्वारा चौक क्षेत्र में अहाते खुले मिले, जिसके बाद गैंग ने फिर धावा बोल दिया।

विवाद बढ़ने पर दुकानदारों को हाथ जोड़कर खड़े होना पड़ा और आगे से कारोबार बंद करने का वादा करना पड़ा।

पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल

पूर्णिमा वर्मा ने आरोप लगाया कि इन अवैध अहातों से पुलिस नियमित हफ्ता वसूलती है।

उनका कहना था –
“जब तक पुलिस हफ्ता लेती रहेगी, ऐसे कारोबार फलते-फूलते रहेंगे।”

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बस स्टैंड और फव्वारा चौक दोनों जगह पुलिस मौके पर मौजूद थी।

लेकिन उन्होंने न तो महिलाओं को रोका और न ही विवाद सुलझाने की कोशिश की।

इसी कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अहाते में आग लगाने तक की नौबत आ गई।

शराब दुकान खुली तो अहाते क्यों बंद?

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने शराब दुकानें तो खोल दी हैं, लेकिन अहाते नहीं खुलवाए।

शराब लेने वाले लोग घर जाकर नहीं पी सकते, इसलिए दुकानों के आसपास खड़े होकर गिलास, पानी और खाने के पाउच के साथ शराब पीते हैं।

इससे माहौल खराब होता है। लोगों का कहना है कि –

सरकार को नियमित अहाते खुलवाने चाहिए, जिससे राजस्व भी बढ़ेगा और अवैध अहाते बंद होंगे।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

आशीष धुर्वे, टीआई कोतवाली का कहना है –

“गुलाबी गैंग द्वारा कानून को हाथ में लेना उचित नहीं है। डंडा लेकर मारपीट करना गलत है।

पुलिस द्वारा समय-समय पर उन दुकानदारों पर कार्रवाई की जाती है जो शराब पिलाते हैं।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!