छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेसी कमीशन खोरी के कारण ठेकेदार की आरती उतार रहे – ज्ञानचंद

सड़को की गुणवत्ता के मामले में कांग्रेसी पार्षद कर रहे बचाव  

सिवनी 04 जून 2023
सिवनी यशो:- भाजपा पार्षदों द्वारा नगर पालिका के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों पर गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर जो आरोप लगाए गए थे उसका बचाव ठेकेदार की जगह कांग्रेसी पार्षदों द्वारा किया जाना इस बात को प्रमाणित करता है कि कांग्रेसियों के मुंह से कार्य नहीं कमीशन बोल रहा है। भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, कमीशन बाजी कांग्रेस का चरित्र रहा है जो नपा में उनके कारनामों से उजागर भी हो रहा है।
उक्ताशय की प्रतिक्रिया भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञान चंद सनोडिया द्वारा कांग्रेसी पार्षदों के उस बयान पर व्यक्त की गई है जिसे उन्होंने ठेकेदार के गुणवत्ता विहीन कार्यों का बचाव करने हेतु जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि नपा में भाजपा के अध्यक्ष रहते हुए नगर के हर विकास कार्य में बाधा डालने और रुकावट खड़ी करने वाले कांग्रेसी पार्षद आज स्वंय को विकास का मसीहा साबित करने का कुप्रयास कर रहे हैं।
श्री सनोडिया ने आरोप लगाया कि जिस राधिका कंस्ट्रक्शन के द्वारा पूर्व में मॉडल रोड बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने उक्त ठेकेदार के खिलाफ जमकर बयानबाजी और आंदोलन किए थे आज वही कांग्रेसी कमीशन खोरी के चलते उसकी आरती उतार रहे हैं। यह कांग्रेस के भ्रष्ट आचरण और दोहरे ंचरित्र का प्रमाण है।
श्री सनोडिया ने कहा कि, श्रेय लेने के लिए कांग्रेसी शर्म की हदें किस तरह लांघ जाते हैं उसका उदाहरण दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और सड़कों के निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य को कांग्रेस द्वारा नपा के माध्यम से कराए जाने का कांग्रेसी पार्षद दावा कर रहें हैं। हकीकत यह है कि दलसागर के सौंदर्यीकरण के लिए 9 करोड रुपए से अधिक, 13 सड़कों के लिए 3 करोड रुपए तथा नगर की तीन सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 45 करोड की राशि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। जिससे नगर का विकास हो सके किंतु कांग्रेसी इसे कांग्रेस और नपा की राशि तथा विकास कार्य बता रहे हैं। वास्तव में इस भारी-भरकम रकम में डाका डालने के उद्देश्य से ही घटिया निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
श्री सनोडिया ने कहा कि नपा में चल रही मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना भाजपा का दायित्व है जो कि कांग्रेसियों को भाजपा की बौखलाहट प्रतीत हो रहा है वास्तविकता यह है कि भाजपा के आरोपों से कांग्रेसी खुद बौखला गए हैं और कमीशन खोरी के चलते ठेकेदार का बचाव करते हुए मुझ पर अध्यक्ष बनने की महत्वाकांक्षा की बात कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि नपा में कांग्रेसी कमीशन खोरी के बंटवारे को लेकर आपस में ही लड़ रहे हैं और अपने कर्मों से खुद का बंटाधार करने पर तुले हुए हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!