WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिविचारव्यापार

अंग्रेज सोचते कि रेलें चलाने से फायदा होगा या नुकसान तो देश में रेलों का नेटवर्क नहीं फैलता 

जबलपुर-नागपुर-आमला दोहरी रेल लाईन की जरूरत

जबलपुर-छिंदवाड़ा-नागपुुुुुर की 133 किलो मीटर दूरी कम होगी

गोविन्द चौरसिया अंग्रेज सोचते कि रेलें चलाने से फायदा होगा या नुकसान तो देश में रेलों का नेटवर्क नहीं फैलता  - Seoni News

छिंदवाड़ा यशो:- दक्षिण पूर्व रेल्वे के महाप्रबंधक ने सांसदों की बैठक में छिंदवाड़ा के सांसद विवेक साहू को बताया कि छिंदवाड़ा-नागपुर रेल लाईन को डबल करने में लाईन की उपयोगिता काफी कम है, इसीलिए लाईन को  डबल करने के बारे में भविष्य में सोचा जावेगा। इसी तरह छिंदवाड़ा से नरसिंगपुर सागर रेल्वे लाईन के  सर्वे  की रेल्वे बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी है। 
रेल्वे अधिकारियों का जवाब आश्चर्य जनक है, देश में रेल्वे का नेटवर्क अंग्रेजों ने बनाया जब उन्होने रेल चालू की होगी तो उन्होने यह नही ंदेखा कि गाड़ी चलेगी तो इसका फायदा होगा या नहीं। 
आज की जरूरत है जबलपुुुर नैनपुर गोंदिया, नैनपुर -छिंदवाड़ा-नागपुर,छिंदवाड़ा-आमला दोहरी लाईन करने की है। जबलपुर नैनपुर गोंदिया हेतु मालगाडिय़ां बहुत जाती है, छिंदवाड़ा से मक्का जाती है एवं सीमेन्ट एवं खाद आती है। 
जबलपुर छिंदवाड़ा नागपुर की दूरी 410 किलो मीटर है जबकि जबलपुर-ईटारसी-नागपुर की दूरी 543 किलामीटर है, जबलपुर-नागपुर के बीच 133 किलो मीटर की बचत है, यह रेल्वे के अधिकारियों को देखना चाहिये। 
जबलपुुुुुर ईटारसी नागपुुर के बीच लगभग 20 गाडिय़ां चलती है। इन गाडिय़ों की छिंदवाड़ा होते हुए चलाया जावेगा तो समय एवं बिजली की बचत होगी। 
छिंदवाड़ा-नागपुर डबल लाईन इसीलिए भी जरूरत है क्योकि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने दो साल पहले ब्राडगेज मेट्रो चलाने की घोषणा की और जब ये ट्रेने चलेगी तो निश्चित ही डबल लाईन की जरूरत पड़ेगी। 
जबलपुर, मंडला, गोंदिया, नागपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट एवं बैतूल के सांसद को दबाव बनाना  होगा  तब डबल रेल लाईन के  सर्वे  की स्वीकृति मिलेगी। मान लीजिये कि रेल्वे ने डबल रेल लाईन बनाने का निश्चय किया तो सर्वे एवं निर्माण में दस वर्ष से ज्यादा लगेंगे और इसमें लागत भी बढेगी। छिंदवाड़ा-नैनपुर-नागपुर रेल लाईन के लिए रेल संघर्ष समिति बनी थी एवं कमलनाथ एवं सुन्दरलाल पटवा का दबाव था तब यह रेल लाईन बनी है। उक्त सभी सांसद को दबाव डालना होगा। 
डबल रेल लाईन करने में जनता को सुविधायें मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा रेले चलेगी यात्रियों का  समय बचेगा एवं लोगों को रोजगार मिलेगा। 
अंग्रज सोचते कि रेल चलाने से उन्हे फायदा या नुकसान होगा तो वे पूरे देश में रेलों का नेटवर्क नहीं फैलाते। 

किसी ने सोचा नहीं था कि टे्रन दिल्ली तक चलेगी- किन्तु कमलनाथ ने चलवा दी 

छिंदवाड़ा से दिल्ली (पातालकोट)ट्रेन चलेगी इसकी बारे में किसी ने नहीं सोचा था किन्तु कमलनाथ के प्रयास से यह ट्रेन  चली उन्होने रेल्वे मंत्रालय पर दबाव बनाया तो रेल्वे अधिकारियों ने रास्ता निकाला, पहले यह ट्रेन छिंदवाड़ा से ग्वालियर चली, इसके बाद यह छिंदवाड़ा से झांसी चली और दिल्ली तक चली, आज स्थिति यह है कि इस ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलता, रेल्वे ने इसे दिल्ली से फिरोजपुर कर दिया। यदि इसे फिरोजपुर के स्थान पर हरिद्वार, देहरादून तक कर दिया जावे तो धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन को बढावा मिलेगा, इससे गंगा स्नान, चारधाम एवं  देहरादून मसूरी की यात्रा असान हो जावेगी। 

छिंदवाड़ा नरसिंहपुर सागर रेल लाईन के लिए हरिविष्णु कामथ ने की थी मांग 

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेल लाईन के  लिए तत्कालीन सांसद हरिविष्णु कामथ ने  सबसे पहले मांग की थी उसके बाद राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने इसे राज्यसभा में भी उठाया ,राजनैतिक दबाव  कम होने के कारण रेल्वे इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में रेल नेटवर्क का बहुत तेजी से बढ़ा रहें है। छिंदवाड़ा-सागर नई  रेल लाईन के बन जाने से  यात्रियों को अतिरिक्त सुविधायें मिलेगी। रेल्वे अधिकारी ने बताया कि इस रेल लाईन के लिए बोर्ड ने अनुमति नहीं दी, ज्यादा से ज्यादा रेल नेटवर्क बनाने  से  डीजल एवं पेट्रोल की बचत होगी जिससे हमारी विदेशी मुद्रा बचेगी और देश की आर्थिक समृद्धि बढेगी। 

सौंसर-पांढुर्ना रेल लाईन से मुम्बई की दूरी कम होगी 

सौंसर-पांढुर्ना रेल निर्माण की मांग पुरानी है इससे मुम्बई की दूरी कम होगी पूर्व विधायक अजय चौरे ने इस संबंध में मंत्रालय से पत्र व्यवहार कियां। 

देश में तीसरी और चौथी रेल लाईन बन रही है,

 रेल्वे अब तीसरी और चौथी लाईने  बना रही है, बहुत सी रेल लाईनें बाईपास बन रही है छिंदवाड़ा में डबल रेल लाईन बनेगी तो आवागमन बढेगा, व्यापार बढेगा और समय की बचत होगी। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!