छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ

हलवा बना ज़हर: अमरवाड़ा में बीकानेर मिष्ठान भंडार से 10 लोग बीमार, मचा हड़कंप

Chhindwara 29 January  2026

अमरवाड़ा यशो:- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच न होना कितना महंगा पड़ सकता है, इसका ताजा उदाहरण छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा तहसील में सामने आया है। यहां बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान से खरीदा गया हलवा जानलेवा साबित हुआ, जिसे खाने के बाद 10 से 12 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी पीड़ितों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हलवा खाने के बाद बिगड़ी हालत

इस मामले में पीड़िता आरती नामदेव के भाई आकाश ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी बहन हलवा खाने के बाद अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। अन्य पीड़ितों में भी उल्टी-दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए हैं।

खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। मित्रमंडल छिंदवाड़ा सहित सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बीकानेर मिष्ठान भंडार के विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ितों को समुचित और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होती तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। अब लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से दुकान की जांच, सैंपल परीक्षण और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!