मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस — फुटबॉल स्टेडियम में जिलास्तरीय समारोह भव्यता से सम्पन्न

मुख्य अतिथि कलेक्टर संस्कृति जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बढ़ाया उत्साह

Seoni 15 August 2025

सिवनी यशो:- पूरे देश के साथ सिवनी जिले में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और गौरव के साथ मनाया गया। फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय मुख्य समारोह में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जोश चारों ओर दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि कलेक्टर संस्कृति जैन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के साथ परेड निरीक्षण किया गया और सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर कर वातावरण को रोमांच से भर दिया गया।

मार्चपास्ट और नवाचार

— परेड कमांडर गौरव सिंह मर्सकोले और उप कमांडर जितेंद्र रावतकर के नेतृत्व में पुलिस बल, होमगार्ड, वन रक्षक, सीनियर व जूनियर एनसीसी, शौर्य दल और स्काउट-गाइड की 20 प्लाटून ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। समारोह का विशेष आकर्षण रहा भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संदेश।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान

— मिशन कन्या उच्चतर विद्यालय, सेंट फ्रांसिस स्कूल, उदय पब्लिक स्कूल, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा दांडी यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और जनजातीय क्रांतिकारियों पर केंद्रित कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह में 235 अधिकारी-कर्मचारियों, खिलाड़ियों और नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!