क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अपराधियों की गोली से प्रधान आरक्षक की मौत

सिवनी यशो: – जिला मुख्यालय के डूंडासिवनी थाना में सेवारत प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर अनेक  अलग-अलग अपराधों में संलिप्त आरोपियों  को पकडऩे के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गयी.गोली के निशाने में आ गए. और उपचार के दौरान नागपुर में प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत हो गई।

 जानकारी के अनुसार अनेक अपराधों में संलग्न चार आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम छिंदवाड़ा बाइपास में तैनात थी तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया था, इन पकड़े गये आरोपियों को छुडाने चौथे आरोपी ने गोलियां चलाई जिसमें राकेश ठाकुर को एक गोली लग गई । गोली से घायल प्रधान आरक्षक ठाकुर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर घायल राकेश को नागपुर रेफर किया गया था, नागपुर में उपचार के दौरान राकेश ठाकुर की मौत हो गई।

 ठाकुर की मौत से पूरा पुलिस महकमा व परिजन गहरे सदमे में है । पुलिस ने बताया कि हमला करने वालों में दो लोग भिंड जिले के हैं। दो मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

साथियों को छुड़ाने चलाई गोली

– सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार सिंह रात में ही अस्पताल और मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधयों को पकड़ने के लिए टीम छिंदवाड़ा बाइपास गई थी। टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी भिंड का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों में भी एक भिंड का निवासी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी अलग-अलग अपराधों में संलिप्त थे। उनको पकड़ने के लिए डूंडा सिवनी थाने पुलिस टीम गुरुवार रात करीब 10 बजे छिंदवाड़ा बाइपास क्षेत्र में गई थी। पुलिसकर्मियों पर भिंड जिले के रहने वाले एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। एक गोली प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को लग गई। इससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!