इसी क्रम में गुरूवार 11 जुलाई को शासकीय सिविल हॉस्पिटल लखनादौन सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं स्वास्थ्य टीम के द्वारा चिकित्सालय परिसर एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिर सिहोरा में फलदार, छायादार एवं औषधी महत्व के पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था परासिया एवं वेलफेयर फाउंडेशन समिति विकासखंड छपारा द्वारा ग्राम गोहना स्कूल परिसर में, नगर परिषद केवलारी कार्यालय परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं पुल निर्माण विभाग सिवनी के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।