मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी, भाजपा नेताओं ने दी शुभाकामनाएँ

 जिले भर में मनाया गया जश्न, नेताओं ने दी शुभकामनाएँ, मिठाई बाँटी, आतिशबाज़ी के साथ हुआ स्वागत

Seoni 02 July 2025
सिवनी यशो:-भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संगठन चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने हेमंत खंडेलवाल को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। यह घोषणा होते ही पूरे प्रदेश के साथ-साथ सिवनी जिले में भी उल्लास का वातावरण बन गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के निर्देशन में जिले के सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, मिठाई वितरण और आतिशबाज़ी के साथ खुशी व्यक्त की।

इन्होंने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को शुभकामनाएँ देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा: “हेमंत खंडेलवाल के रूप में पार्टी को कुशल नेतृत्व मिला है। उनके नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा । सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बधाई देते हुए कहा “यह संगठनात्मक मजबूती का क्षण है। खंडेलवाल जी का अनुभव प्रदेश भाजपा को नई ऊँचाइयाँ देगा। सिवनी विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा “हेमंत खंडेलवाल जी का निर्वाचित होना समूचे संगठन के लिए ऊर्जा और विश्वास का स्रोत बनेगा। बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन के अनुभव और नई पीढ़ी के समन्वय का परिचायक है। हम सब उनके मार्गदर्शन में कार्य करने को उत्साहित हैं।

पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने कहा खंडेलवाल जी संगठन के पुराने सिपाही हैं। उनका चयन भाजपा की परिपक्वता का परिचायक है।  पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कहा “खंडेलवाल जी का चयन एक दूरदर्शी निर्णय है। उनके नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और सशक्त होगा। पूर्व विधायक नरेश दिवाकर ने कहा हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। उनका चयन हर कार्यकर्ता को प्रेरणा देगा। पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह ने कहा:
“खंडेलवाल जी की सांगठनिक क्षमता और अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। हम उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नेता सुजीत जैन ने कहा खंडेलवाल जी की सांगठनिक दृष्टि मज़बूत है। भाजपा कार्यकर्ताओं के हितों का वे सजग प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा यह नियुक्ति भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन से और जोड़ेगी। खंडेलवाल जी कार्यकर्ताओं की नब्ज़ पहचानते हैं। 
प्रमुख कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में गाजे बाजे एवं शानदार आतिशबाजी के बीच पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई देते हुए जश्न मनाया।

भाजपा जिला कार्यालय में मनाये गये जश्र के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर, आनंद शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके, प्रहलाद पटेल, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, नितेन्द्र बघेल, मुनिया टांक, चंदू दीक्षित, संजय पराते, शुभम राजपूत, अखिलेश खेड़ीकर, राजेश राजू यादव, सुरेश भांगरे, विनोद सोनी, गोपल पवमें, वीरेन्द्र राजपूत, मिथलेश वर्मा, मनोज नामदेव, मनीष राय, चंदू बघेल, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!