मध्यप्रदेशसिवनी
हाई एवं हायर सेकेंडरी प्रायोगिक परीक्षाएँ 10 फरवरी से 15 मार्च के बीच संपन्न होंगी
प्राइवेट परीक्षार्थियों की 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच, एवं दिव्यांग छात्रों को मिलेगी कई सुविधाएँ
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10 वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित की जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही छात्र अपनी तैयारियों में जुट गये है । परीक्षाओं की तैयारी के साथ नये अपडेट छात्र प्राप्त कर रहे है । परीक्षा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों की उनके विद्यालय की समन्वय संस्था द्वारा निर्धारित तिथियों में प्रायोगितक परीक्षाएँ भी संपन्न होगी ।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल से जारी आदेश में लिखा है कि, मण्डल परीक्षा वर्ष 2025 की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा एवं पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उनसे संबंधित अध्ययनरत शालाओं में तथा स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें परीक्षा केन्द्र में ही दिनांक 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें अध्ययनरत संस्था में 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के मध्य सम्पन्न की जाएगी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए समन्वय संस्थाओं का निर्धारण। मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति और सभी प्रकार की आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी दिशा निर्देशा से संबंधित पत्र समाचार के साथ संलग्र किया गया है ।
दिव्यांग छात्रों को मिलेंगी सुविधाएँ
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। वे अपने साथ लेखक को ले जा सकेंगे। साथ ही कंप्यूटर या टाइप राइटर चयन की सुविधा भी दी गई है।
माशिमं ने 21 प्रकार की दिव्यांगता विद्यार्थियों को सुविधाएँ देने की बात कही है । इसमें दृष्टिबाधित, मानसिक कमजोर एवं हाथ की हड्डी टूट जाने या हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ, थैलेसीमिया व सिकल सेल से पीडि़त सहित अन्य दिव्यांग विद्यार्थियों को यह राहत मिलेगी। मंडल ने निर्देश दिए हैं कि सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मूल्यांकन करते हुए अंक प्रदान किए जाने की सुविधा रहेगी। ये बहुविकल्पीय प्रश्न बाह्य मूल्यांकनकर्ता द्वारा तैयार किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांगो की जानकारी स्कूलों को 15 फरवरी तक माशिमं को उपलब्ध करानी होगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों को तीन घंटे की परीक्षा के दौरान एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके लिए माशिमं ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।





