खेलछिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश
Trending

कबड्डी का हाई-वोल्टेज मुकाबला: छिंदवाड़ा में फाइनल के लिए चार राज्यों की जंग

पोलाग्राउंड बना रणभूमि: राष्ट्रीय कबड्डी में राजस्थान–हरियाणा–महाराष्ट्र–MP फाइनल में

Chhindwara 11 January 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के तहत राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चक्र में प्रवेश कर लिया है।
यह प्रतियोगिता जन जागरण मंच द्वारा स्वर्गीय जयचंद जैन की स्मृति में आयोजित की जा रही है।

 पोला ग्राउंड में रोमांचक मुकाबले

स्थानीय पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की प्रतिष्ठित टीमों ने भाग लिया।
मैच कमिश्नर इंद्रजीत सिंह बैस ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता लीग-कम-नाकआउट पद्धति पर खेली जा रही है।

आज खेले गए प्रमुख मुकाबलों के परिणाम

  • एन.डी. स्पोर्ट्स राजस्थान ने आर.सी.सी भोपाल को 33–22 से हराया
  • स्टार एकेडमी जबलपुर ने वेस्टर्न कमांड दिल्ली को 25–19 से पराजित किया
  • गोटेगांव नरसिंहपुर ने हिमाचल प्रदेश को 37–29 से हराया
  • विक्रम स्पोर्ट्स इंदौर ने वेस्ट मुंबई को 33–28 से मात दी
  • राजीव गांधी रोहतक ने जिला कबड्डी संघ छिंदवाड़ा को 28–16 से हराया
  • शास्त्रीय क्लब सोनीपत ने पुणे महाराष्ट्र को 26–22 से पराजित किया

 आज और कल होंगे निर्णायक मुकाबले

छिंदवाड़ा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज देर रात तक खेले जाएंगे,

जबकि
12 जनवरी को सुबह 10 बजे से सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

 विजेताओं को मिलेगा, 2.50 लाख का पुरस्कार

जन जागरण मंच के मुख्य संयोजक रमेश पोफली ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद
विजेता, उपविजेता एवं श्रेष्ठ खिलाड़ियो को ₹2,50,000 की नगद इनामी राशि
आकर्षक ट्रॉफियों के साथ प्रदान की जाएगी।

 समापन समारोह में रहेंगे विशिष्ट अतिथि

समापन अवसर पर खिलाड़ियो के उत्साहवर्धन हेतु
पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल,
चौधरी चंद्रभान सिंह एवं
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

 विशेष:
छिंदवाड़ा राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह पैदा किया है और जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!