छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मतदान बरघाट विधानसभा में

लखनादौन में सबसे अधिक बढ़ा मतदान

विधानसभा चुनाव 2023 के लिये हुये मतदान में आम मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और शाम 06 बजे तक जिले की चारों विधानसभाओं में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ । जिले की चारों विधानसभाओं में सर्वाधित मतदान बरघाट विधानसभा 88.२ प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले चुनाव से 3 प्रतिशत अधिक है । यहाँ 2018 के विधानसभा चुनाव में 84.13 प्रतिशत मतदान हुआ था । सिवनी विधानसभा में 2023 के निर्वाचन के लिये हुये मतदान में 82.77 प्रतिशत मतदान हुआ जो पिछले विधानसभा निर्वाचन से 2 प्रतिशत अधिक है 2018 के विधानसभा निर्वाचन में सिवनी विधानसभा में 80.14 प्रतिशत मतदान हुआ था । इसी प्रकार केवलारी विधानसभा में 87.31 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2018 के निर्वाचन से 3 प्रतिशत अधिक है 2018 के निर्वाचन में यहाँ 84.45 प्रतिशत मतदान हुआ था । सबसे अधिक मतदान का प्रतिशत 2023 के मतदान में लखनादौन में बढ़ा है यहाँ 2018 के मतदान में 78.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2023 के मतदान में बढकर 84.23 प्रतिशत हो गया जो पिछले निर्वाचन से 6 प्रतिशत अधिक है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button