ऐतिहासिक क्षण: ट्रेन से शंकराचार्य जी सिवनी से भोपाल प्रस्थान हुये रवाना
* प्रथम अवसर जब सिवनी से द्वारका-शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य ने रेलयात्रा की
जगद्गुरु जी का रेल्वे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत । श्रद्धालुओं के साथ -साथ धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्था के सदस्य विशेष रूप से रहे उपस्थित
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के लिये यह ऐतिहासिक क्षण था जब प्रथम बार श्री जगद्गुरु शंकराचार्य जी ने रेल से यात्रा की। उक्त जानकारी देते हुये धर्मवीर अजित तिवारी ने बताया कि द्वारकाशारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज (jagadguru Shankaracharya of Dwarkasharda Peeth Swami Shri Sadanand Saraswati Ji Maharaj) अपना चातुर्मास्य व्रत के पूर्व भक्तों को शुभाशीर्वाद देने सिवनी की पावन धरा पधारे। पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज इस वर्ष चातुर्मास्य व्रत अहमदाबाद गुजरात (Ahmedabad Gujarat) में करेंगे।आपने अपने पूज्य गुरुदेव भगवान अनन्तश्री विभूषित द्वारका-शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज (Anantashree Vibhushit Dwarka-Sharda Peethadhishwar Jagadguru Shankaracharya Swami Shri Swaroopanand Saraswati Ji Maharaj) के पावन जन्मस्थली गुरुधाम में विराजमान श्री गुरुरत्नेश्वर महादेव (Shri Gururatneshwar Mahadev) का जलाभिषेक (Jalabhishek) कर पूजन अर्चन किया और भक्तों की सुख,समृद्धि और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज भक्तों के आग्रह पर उनके निवास स्थान पर पहुंचे जहां उपस्थित श्रद्धालुओं को भी अपने शुभाशीर्वचन और नारायणात्मक शुभाशीर्वाद प्रदान किया। श्री तिवारी ने आगे कहा कि जैसे ही पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज को यह ज्ञात हुआ कि सिवनी से भोपाल तक प्रात: काल रेल की सुविधा है तो उन्होंने अपना मन रेल यात्रा करने का बनाया और 3 जुलाई 2024 दिन बुधवार के दिन प्रात: 8 बजे सिवनी रेल्वे स्टेशन (Seoni Railway Station) से पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) रेल से राजधानी भोपाल की ओर प्रस्थान किया। सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पूज्यपाद अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज की आगवानी बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के द्वारा की गयी। पटाखे फोड़कर -बाजे गाजे से पुष्पहार अर्पित कर भक्तों
ने भव्य स्वागत किया। संपूर्ण क्षेत्र सनातनी जयकारों से गूंजायमान हो गया और इस अवसर पर पूज्यपाद जगद्गुरुर जी अनेक भक्तों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर रेल विभाग के पदस्थ कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आध्यात्मिक उत्थान मण्डल, हिंगलाज सेना सहित गुरु परिवार के अनेक भक्त उपस्थित रहे जिसमें सर्वश्री प्रशांत तिवारी,प्रेम तिवारी, प्रदीप राय, सागर उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज,संजय तिवारी, ददुआ पटेल बांधी, मनीष राय, संजय सोनी, ईश्वरीलाल सनोडिय़ा, राजू शर्मा, नरेन्द्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






