सिवनीखेलमध्यप्रदेश
सिवनी में आज से हॉकी महासंग्राम, नया इतिहास रचने को तैयार शहर
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा, 20 राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी
🏑 आज के महामुकाबले | अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता
स्व. श्री सौभाग्यचंद मालू स्मृति
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

स्वर्गीय श्री सौभाग्यचंद मालू जी की स्मृति में आयोजित अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत
आज 7 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।
आज 7 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे।
देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिष्ठित टीमें अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ मैदान में उतरेंगी।
⏰ पहला मुकाबला | दोपहर 2:00 बजे
बरेली बनाम अड़गामा एकेडमी
तेज़ और आक्रामक खेल के लिए प्रसिद्ध दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
बरेली बनाम अड़गामा एकेडमी
तेज़ और आक्रामक खेल के लिए प्रसिद्ध दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।
⏰ दूसरा मुकाबला | इसके पश्चात
अमरावती बनाम टीकमगढ़ साईं
अनुभव और युवा जोश के संगम से रोमांच चरम पर रहेगा।
📢 आयोजन समिति की अपील
अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
🏑 सभी तैयारियां पूरी, खेल उत्सव का माहौल
Seoni | 06 February 2026
सिवनी यशो:- आज 07 फरवरी से प्रारंभ हो रहे हॉकी के महासंग्राम के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
स्वर्गीय श्री सौभाग्यचंद मालू की स्मृति में आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए रोमांच लेकर आएगा,
बल्कि सिवनी की खेल पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।

यंग स्टार क्लब, सिवनी के तत्वावधान में आयोजित
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
7 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउंड, सिवनी में होगा।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 20 नामचीन हॉकी टीमें भाग लेंगी।
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
7 फरवरी 2026, शनिवार को दोपहर 2.30 बजे पुलिस ग्राउंड, सिवनी में होगा।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से 20 नामचीन हॉकी टीमें भाग लेंगी।
🔥 भव्य मशाल रैली से गूंजा शहर
अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व 06 फरवरी, शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड, सिवनी से भव्य मशाल रैली निकाली गई।
रैली में खेल जगत से जुड़े बड़ी संख्या में खिलाड़ी,
खेल संगठन पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी शामिल हुए।

मशाल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह नागरिकों द्वारा
पुष्पवर्षा और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
रैली के माध्यम से खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचा।
🎤 गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति
मुख्य अतिथि:
सुनील कुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक
अध्यक्षता: सुजीत जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
विशेष अतिथि:
• महेंद्र उड़के, वन मंडल अधिकारी (उत्तर सिवनी)
• अशोक ध्यानचंद, पूर्व ओलंपियन,
अर्जुन अवार्ड एवं मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
⭐ भोपाल 11 बनी प्रतियोगिता का आकर्षण
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सितारों से सजी भोपाल 11 टीम
विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
टीम संयोजनगोलकीपर: आशु डिफेंस: मोहसिन, इनाम, शाकिर, सद्दाम मिडफील्ड: साहिर भाई, मोइज साइड हाफ: मुस्तफा
फॉरवर्ड लाइन: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उमर, भारतीय खिलाड़ी अफ्फान यूसुफ
📢 आयोजन समिति के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूर्ण,
हॉकी प्रेमियों में उत्साह चरम पर
हॉकी प्रेमियों में उत्साह चरम पर



