हनी ट्रैप गेम (honey trap game) की मास्टरमाइंड युवती गिरफ्तार
Chhindwara 11 June 2025
छिंदवाड़ा यशो :-नमोल चरपे नामक युवक ने थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साधना इवनाती और राजा खत्री नामक आरोपियों ने उन्हें ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साधना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राजा फरार है।
पुलिस अधीक्षक अजय पांडे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात द्वारा टीम गठित की गई थी। इस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी साधना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 308(4), 308(6), 61(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपियों ने पूर्व में भी दिलीप सातपुते नामक व्यक्ति से 74,000 रुपये वसूल किए थे और इसी तरह के मामले में उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उनि वर्षा सिंह, उनि देवकरण डेहरिया, आरक्षक सौरभ बघेल, उमेश, महिला आरक्षी प्रमीला और रानू की विशेष भूमिका रही।



