मध्यप्रदेशसिवनी

अनियमितता पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित (Suspended)

सहायक आयुक्त के आकस्मिक निरीक्षण में अनुपस्थिति तथा अन्य अनियमितता पाये जाने पर सीनियर बालक अधीक्षक पर हुई कार्यवाही

Seoni 20 March 2025
सिवनी यशो:- सहायक आयुक्त जनजातीय कार्यविभाग सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि सहायक संचालक पिछडावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सिवनी छात्रावास नोडल अधिकारी द्वारा विगत दिवस सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिवनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिवनी अजीत उप्रेलिया छात्रावास में अनुपस्थित पाये गये । छात्रों के अभिकथनानुसार अधीक्षक ने कभी भी रात्रि विश्राम नही करते है, साथ ही छात्रावास परिसर में कोई भी कर्मचारी उपस्थित नही पाया गया।

छात्रवास परिसर में अस्वच्छता पाई गई, टायलेट, वाथरूम, मे गिंदगी गई जो कई दिनो से साफ नही किये गये थे, एवं छात्रों के कमरे के डस्टबिन में एक माह पुराना बदबू वाला कचरा पाया गया । छात्रावास में 8 छात्र उपस्थित थे इनके पास एनराइड मोवाइल पाया गया, एवं छात्रावास के 3 छात्र परिसर के बाहर बीझावाडा रोड पर भ्रमण करते पाये गये, साथ ही भोजन मीनू अनुसार नही बनाया जाना प्रतिवेदित किये जाने के फलस्वरूप अजीत उप्रेलिया अधीक्षक सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सिवनी को कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 1266/आ.वि / छात्रावास. / 2025 दिनांक 20.3.2025 के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!