Seoni 07 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार चौक में आबादी की जमीन पर वर्षो से रही रही विधवा महिला लता साहू के मकान मेंं कुछ महिलाओं ने जबरन कब्जा करते हुये मकान में रखे हुये सामान को बाहर फेंककर आग लगा दी । पीडि़त महिला ने लखनवाड़ा थाने में लिखित शिकायत देते हुये कार्यवाही की मांग की है । लता साहू ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि उनका मकान पचास वर्ष से बना हुआ है। जिसका न्यायालय नायब तहसीलदार सिवनी के द्वारा पट्टा दिया है और वर्तमान में वह उसमें रहती है । मेरे उक्त आधिपत्य के मकान में मेरा कुछ घरेलू सामान कीमती 1.50,000/- (एल लाख पचास हजार रूपये) जैसे-सौफा, पलंग, गैस सिलेण्डर, कुलर, आलमारी, इत्यादि रखा था तथा मैनें उक्त मकान की देखरेख करने बतौर किराया से दे दिया था जहाँ वह समय-समय पर आती थी और वहीं पर रुकती थी।
पुलिस को लिखित शिकायत देते हुये पीडि़ता ने कहा है कि मधु, मनीषा, डॉली, सोनम, तथा तुलसा जो आपस में माँ-बेटी है अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर आई और मेरे मकान में लगे ताला को तोड़कर मेरे घर में रखें सामान को बाहर फेंक दिया और उसमें आग लगा दी जिससे मेरा लगभग 1,50,000/- (एल लाख पचास हजार रूपये) का नुकसान हुआ है तथा उक्त मकान में मधु, मनीषा, डॉली, सोनम एवं तुलसा के द्वारा घर में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है तथा वह मारपीट पर उतारू है । पीडि़ता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है ।
इस संबंध में गोपालगंज के सरपंच हरिशंकर साहू ने बताया कि गोपालगंज में पहली बार ऐसा मंजर देखने को मिला कि किसी के घर पर जबरन कब्जा ताला तोड़ कर किया गया वही पुलिस मूक दर्शक बनी रही साथ ही कल दिन भर गोपालगंज में 40, से 50 कार घूमती रही जिससे ग्राम में दिन भर दहशत का माहौल रहा हालांकि यह उनका पारिवारिक झगड़ा है परंतु जिस स्थान पर लता साहू रहती है वह आबादी की जमीन है और उसका विधिवत पट्टा दिया गया है ग्राम में गुंडागर्दी कर यह कब्जा किया गया है इस पर कार्यवाही होना चाहिये ।




