चोर की दाढ़ी में तिनका अपने कर्म कांग्रेस कैसे भूल जाती है, चोर मचाये शोर -राणा
Chhindwara 17 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता युवामोर्चा जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने कहा की आज नियम कायदे और कानून की बात करने वाली कांग्रेस ने अपनी सत्ता में कभी किसी नियम क़ानून को नहीं माना साथ ही अन्य दलों पर सत्ता का दुरुपयोग कैसे किया जाता है ।
इसकी कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं ने पीएचडी कर रखी है चोर की दाढ़ी में तिनका अपने कर्म और घोटाले कैसे कांग्रेस को याद नहीं है कांग्रेस का दौहरे चरित्र है भ्रष्टाचार और नियम उलंघन करना इनकी नस नस में भरा है सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी जब नेशनल हेराल्ड मामले में बेनकाब हो गई है तो अपने नेताओं को बचाने के लिए जानता के सामने झूठ पे झूठ बोल रही है ।
जिसका भाजपा युवामोर्चा विरोध करता है और इसी के विरोध में प्रदेश के आवाहन पर भाजपा युवा मोर्चा आज 18 अप्रैल को हर विधानसभा केंद्र पर विरोध दर्ज करेगा।


