छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हजारो श्रद्धालुओ के बीच संपन्न हुआ विशाल देवी जागरण

सिवनी यशो:- दुर्गा अष्टमी की रात्रि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सिवनी बस स्टैंड में विशाल देवी जागरण कार्यक्रम भक्ति भाव से संपन्न हुआ। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में ओम शिव शक्ति देवी जागरण ग्रुप जबलपुर के द्वारा शानदार देवी गीतों की प्रस्तुति सिवनी नगर वासियो के समक्ष दी गई। विख्यात देवी गीत गायिका संजो बघेल इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही । उन्होंने अपनी अद्भुत सुमधुर आवाज के माध्यम से श्रोताओं का मनमोहा और अपना शानदार आल्हा भी प्रस्तुत। किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी के वर्तमान विधायक दिनेश राय मुनमुन जी उपस्थिति रहे एवं विधायक जी के द्वारा माता जी को चुन्नी भेट की गई एवं विश्व प्रसिद्ध आल्हा गायिका श्रीमती संजो बघेल का स्वागत किया गया साथ ही साथ नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सफीक खान का श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया ।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, अभिषेक दुबे, रानू ठाकुर, मनोज नामदेव, अखिलेश खेड़ीकर, अजय ठाकुर, बालमुकुंद बघेल, अंकित मिश्रा, अनिल साहू, मुकेश चंदेल, संजू श्रीवास जी, अनिल ठाकुर, राजा बघेल, अनुराग साहू, मुन्ना दुबे खेरो, एड. मुकेश साहू, अवधेश बघेल, बबलू सरदार, अर्चित कौशल, सतीश दुबे, आदित्य बंसल, शुभम राजपूत,शशांक अग्रवाल, निकुंज कौशल, सुभाष ठाकुर, अक्षय तिवारी, हेली अग्रवाल, स्वप्निल पटेल, संतोष बघेल, मिक्की अग्रवाल, अनुपम श्रीवास्तव रूपेश साहू दीपक तिवारी यश चंदेल अजय साहू ने कार्यक्रम के समस्त सहयोगियों एवं मंदिर से जुड़े समस्त दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं सिवनी की जनता को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!