बैनगंगा लखनवाड़ा घाट में धार्मिक आयोजन में भारी उत्साह
गंगा पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम, लक्षार्चन, लक्ष्य दीपदान एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा पूजन और संध्या में मां बैनगंगा की महा पचं आरती
सिवनी यशो:- भगवान श्री हरि विष्णु के परमप्रिय पुण्य मास कार्तिक के प्रथम पक्ष में मां बैनगंगा जी के लखनवाड़ा तट पर गंगा पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम, लक्षार्चन, लक्ष्य दीपदान एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा पूजन और संध्या में मां बैनगंगा की महापचंआरती की गई इस कार्यक्रम बड़े हर्ष उत्सहित होकर धर्म प्रेमी बंधु बढ़चढ़कर के भाग ले धर्म लाभ लिया।

कार्तिक माह की इस दूसरे पक्ष में भी यह आयोजन यथावत प्रारम्भ है जोभी श्रद्धालु प्रात: और संध्या के समय इन अनुष्ठानों में शामिल होना चाहे वह बैनगंगा के लखनवाड़ा तट पहुँच सकता है।
आयोजन समिति के सोनू महाराज जी ने बताया कि इस पवनपवित्र माह कार्तिक में उत्तर भारतीय धर्मावलबियो का छठ पूजा त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता है जिसमे छठ व्रत करने वाली महिला त्यौहार के एक दिन पूर्व ही अर्थात पंचमी तिथि से ही निराहार व्रत करती है और तीसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करती है, इस वर्ष छट पूजा का त्यौहार हेतु व्रतियों को पवित्र बैनगंगा के लखनवाड़ा तट पर 07 नवंबर की सन्ध्या पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देना होगा, वही उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए 08 नवम्बर को प्रात: पुन: तट पर ही सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करना होगा, सोनू महाराज ने बताया कि षष्ठी तिथि की शुरुआत 07 नवंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट पर होगी, वहीं इस तिथि का समापन 8 नवंबर को रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा।





