क्राइमसिवनी

बीच सड़क पर पति पत्नि की हत्या, खून से लथपथ मिले शव

सिवनी यशो:- सिवनी जिला अंतर्गत पुलिस थाना उगली के पांडिया छपारा क्षेत्र में विगत 12 जुलाई की सुबह पांडिया छपारा से बनाथर मार्ग पर एक दंपति जिसमें लक्ष्मण पिता प्यारेलाल धुर्वे उम्र 40 वर्ष और लीलाबाई पति लक्ष्मण धुर्वे उम्र 38 वर्ष के खून से लतपथ अवस्था में शव पाए गए।

जिसकी जानकारी ग्रामीणों के अनुसार पुलिस थाना उगली को दी गई पुलिस स्टाफ अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शवों की शिनाख्त करते हुए जांच में जुट गई। दोनों शव संदिग्ध परिस्थिति में होने के कारण थाना प्रभारी एस गोदेवार ने उच्च अधिकारियों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी जाकर एफ. एस. एल. टीम बुलवाकर पंचनामा बनाने की कार्यवाही की, जिसमें डॉ अजीता जोहरी, एसडीओपी और थाना प्रभारी उगली इस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रहे हैं।

थाना प्रभारी एस गोदेवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उगदीवाड़ा निवासी लक्ष्मण धुर्वे अपनी पत्नी लीलाबाई धुर्वे के साथ अपने ससुराल गांव सनाथर 11 जुलाई की रात्रि में लगभग 8:00 बजे पैदल निकला था । अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी गई है।

दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए केवलारी भेज दिया गया है, इस प्रकार पति-पत्नि की निर्मम हत्या और संदिग्ध परिस्थिती में शव मिलने से उगली-पांडिया छपारा क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है,और पूरे थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है,थाना उगली घटना से जुड़े हर संदिग्ध पहलुओं पर पुलिस सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

घटना के संदर्भ में सूत्रों से एक जानकारी प्राप्त हुई है,कि मृतक लक्ष्मण की यह दूसरी पत्नि लीला बाई थी और लक्ष्मण बीते वर्ष ग्राम बनाथर में एक घटना जंगली जानवर के शिकार में संलिप्त था,जिसे सजा भी हुई थी। दोनों पति पत्नि ग्राम सनाथर जा रहे थे,और इसी दौरान यह घटना घटित हुई।

इनका कहना है

दोनों शवों की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिये केवलारी भिजवाया गया है,रिपोर्ट आने बाद पता चल पायेगा की मामला क्या है,फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

एस गोदेवार थाना प्रभारी उगली

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!