क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

बस की टक्कर से पति पत्नी की मौत, पुत्र गंभीर

सिवनी यशो :- सिवनी छिंदवाड़ा मार्ग पर छिंदवाड़ा की ओर से आ रही पांढुर्णा से सिवनी आ रही बस ने मोटरसाइकिल चालक को कारीरात के समीप ऐसी टक्कर मारी की पति पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मृतक दंपति का ही पुत्र गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय से नागपुर रेफर हो गया है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के लखनवाड़ा क्षेत्र अंतर्गत सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग  पर मिडवे के समीप  शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे बस और एक बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक में सवार पति-पत्नी की जहां मौत हो गई वहीं उनके 23 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया जहां जिला अस्पताल सिवनी में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें नागपुर उपचार के लिए ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुरखुर्द (जाम) निवासी टूटू सनोडिया (45) पत्नी सरोज सनोडिया (40)  व 23 वर्षीय पुत्र रोहित सनोडिया बाइक क्रमांक MH 49 AC 0598 से मिडवे ट्रीट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक पुत्र रोहित चला रहा था। जब उनकी बाइक मिडवे ट्रीट के सामने पहुंची तभी वहां से गुजर रही श्री शिव शक्ति बस पांढुर्णा सिवनी छिंदवाड़ा बस क्रमांक एमएच 12 Z 8094 से जोरदार टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में पुत्र रोहित जहां गंभीर रूप से घायल हुआ वहीं उसके माता-पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार एरपा निवासी लड़की पक्ष वाले मिडवे ट्रीट में शादी समारोह आयोजित करने पहुंचे थे जिसमें उनके परिजन इस वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंच रहे थे।

बस की टक्कर से पति पत्नी की मौत, पुत्र गंभीर - Seoni News

कुछ दूर तक बस में फंसी बाइक और बाइक सवारों को घसीटने के बाद जब बस का चल पाना मुश्किल हुआ तो मजबूरन बस ड्राइवर और कंडक्टर को बस रोकनी पड़ी। बस के रुकते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। बस में बैठे यात्री ने पुलिस और एम्बुलेंस को तत्काल खबर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची।  हालाँकि तब तक दो लोग अपनी जान गवां चुके थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है वही दोनों मृतक दंपति के शव का  पोस्टमार्टम जिला अस्पताल सिवनी में किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button