छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मैंने भ्रष्टाचार एंव झूठ की राजनीति नहीं की हैं – पाल

केवलारी के भाजपा प्रत्याशी ने उगली क्षेत्र में किया जनसंपर्क

उगली यशो:-गुरुवार दिनांक को भारतीय जनता पार्टी के केवलारी विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने ग्राम दुरेन्दा से जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया और क्षेत्र के अनेक ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्राम के बुजुर्गों से चरणबंदन कर जीत का आशीर्वाद लिया। केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल उगली से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री पाल ने प्रात: दुरेंदा,देवगांव,कुंडलपुर, बाकल, नसीरपुर,बागडोंगरी,बनाथर, रेचना, पांड्या छपारा,उगदीवाड़ा, ट्कटूआ,सरेखा टोला, बेलगांव, पिपरिया, कातोली, बरबसपुर, जेवनारा,कनारी, ,दरबारी टोला,नाचनवाही,भरवेली, खुरसुरा,ईमलीटोला पहुँचे तथा ग्रामीणों से मिलकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुऐ कहा 2018 में मुझे आपने मुझे अपने सेवक के रूप में वोटों के माध्यम से चुना था और मैने पूरी क्षमता से क्षेत्र में आपकी सेवा की परंतु क्षेत्र का विकास और जनता को सुविधाऐं देने का जो क्रम शुरू हुआ है वह निरंतर जारी रहे इसके आवश्यक है कि भाजपा की क्षेत्र से पुन: बड़ी जीत सुनिश्चित होना चाहिये । भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुझे आप पुन: मौका प्रदान करे। श्री पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है, जो अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति की सेवा करने का संकल्प लेकर चलती हैं। श्री पाल ने कहा कि किसानों की समृद्धि के मेरा प्रयास रहा है और उनके खेतो में हमेशा हरियाली बने रहे इसके लिये जो किये गये है कुछ स्थानों पर परिणाम दिख रहे है तो कुछ क्षेत्र में किसानों के लिये किये गये कार्य के परिणाम आगामी समय में दिखाई देंगे । श्री पाल ने कहा कि हमारी विधानसभा में अधिकांश परिवार कृषि का काम करते है उनके जीवन को खुशहाल बनाने की मेरे भावना ही नहीं संकल्प भी है । श्री पाल नें नहरों के मरम्मतीकरण की बात करते हुये कहा कि यह कार्य स्वीकृत हो चुका है और आचार संहिता के बाद वह काम भी शुरू हो जाएगा। श्री पाल ने कहा कि मैने झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं की और आज भी मै स्पष्ट कर देता हूँ कि विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की सुविधाएँ एक एक खेता तक उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में कृषि आधारित उद्योगो की शुरूवात के प्रयास भी मेरे द्वारा किये जा रहे है और युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें जायेगे । श्री पाल ने ग्रामीणो से भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान के बटन दबाने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राकेश पाल सिंह जी के साथ समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button