छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेश

 सीमांकन नहीं हुआ तो पटवारियों पर गिरेगी गाज


सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश


सिवनी यशो:- सिवनी अपर कलेक्टर सीएल चनाप की ओर से तहसील कार्यालय बरघाट का औचक निरीक्षण किया गया। जहां तहसील न्यायालय बरघाट व नायब तहसीलदार न्यायालय गंगेरुआ धपारा न्यायालय के प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए।
रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी भी ली। साथ ही नामांतरण व बंटवारे के प्रकरणों को नियत समयावधि में निराकृत करने के निर्देश दिए। वहीं सीमांकन के प्रकरणों की धीमी गति से निराकरण पर नाराजगी व्यक्त की।
पटवारियों को दी हिदायत
अपर कलेक्टर ने आगामी 5 दिवस के भीतर पटवारियों से सभी लंबित सीमांकन पूर्ण किए जाने को कहा और हिदायत दी कि इस नियत अवधि में सीमांकन पूर्ण नहीं करने पर लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में सीमांकन करने की अधिकारिता राज्य शासन की ओर से पटवारियों को दे दी गई है। अत: उनसे नियत अवधि में सीमांकन संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराए।
एडीएम सिवनी की ओर से तहसील बरघाट की सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों के बारे में पूछा। साथ ही स्वयं लंबित शिकायतों में शिकायतकर्ताओं को फोन लगाकर बात की। राजस्व विभाग की ओर से उस संदर्भ में की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।
साथ ही अपर कलेक्टर की ओर से 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का पुन: परीक्षण कर संतुष्टि पूर्वक बंद कराने के निर्देश दिए। नक्शा शुद्धिकरण पख वाड़ा, स्वामित्व योजना में वांछित प्रगति व मुख्यमंत्री भू आवासीय अधिकार योजना में प्रगति लाने के लिए अधिकारियों को कहा। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी बरघाट महेश अग्रवाल, तहसीलदार अमित रिनाहिते व नायब तहसीलदार प्रीति पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!