क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध कारोबार व गुंडागर्दी (illegal business and hooliganism)

कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर किया खुला विरोध
परासिया विधानसभा क्षेत्र के सभी पुलिस थाना व चौकियों में सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 20 November 2024

छिंदवाड़ा यशो:- केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार  (BJP government at center and state) में तीसरे इंजिन के जुड़ते ही परासिया विधानसभा क्षेत्र के साथ ही सम्पूर्ण जिले में अवैध कारोबार, गुंडागर्दी, बेशकीमती जमीनों पर कब्जा, आदिवासी वर्ग की जमीनों की नियम विरूद्ध खरीद फरोख्त से लेकर अवैध वसूली व कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) पर फर्जी पुलिस प्रकरण दर्ज (Fake police case registered) किये जाने की रफ्तार अब दोगुनी से चौगुनी हो चुकी है। समय के साथ इसकी गति बढ़ती जा रही है।

परासिया विधानसभा (Parasia Assembly) में संचालित अवैध धंधों, गुंडागर्दी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस भाजपा के दबाव में फर्जी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें प्रताडि़त कर रही। वर्षों से परासिया विधानसभा क्षेत्र की शांति व्यवस्था व सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आसामाजिक गतिविधियों के साथ ही बढ़ती आपराधिक घटनों सहित अन्य ज्वलंत विषयों को लेकर कांग्रेस ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के थाना परासिया, थाना चांदामेटा, बड़कुही पुलिस चौकी, अम्बाड़ा पुलिस चौकी, न्यूटन पुलिस चौकी, रावनवाड़ा थाना, पुलिस चौकी न्यूटन व शिवपुरी पुलिस थाना (police station ) पहुंचकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा (submitted memorandum )

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!