क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कुरई में अवैध गैस सिलेंडर जप्त – एसडीओ राजस्व की कार्रवाई

ग्राम ग्वारी में दुकान से 14 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद

Seoni October 27, 2025

सिवनी यशो:- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रशांत उइके के भ्रमण के दौरान कुरई विकासखंड के ग्राम ग्वारी में बड़ी कार्रवाई की गई। भ्रमण के दौरान ईश्वर पाल पिता राधेलाल पाल की दुकान पर अवैध रूप से 14 घरेलू गैस सिलेंडर रखे पाए गए। ये सिलेंडर घरेलू उपयोग हेतु निर्धारित थे, परंतु व्यावसायिक प्रयोजन के लिए उपयोग किए जा रहे थे।

एसडीओ (रा.) प्रशांत उइके के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO), कुरई ने मौके पर पहुंचकर सभी 14 एलपीजी सिलेंडर जप्त किए और पंचनामा तैयार कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की।

अधिकारी ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण या विक्रय कानूनन दंडनीय अपराध है। ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

🔹 प्रमुख बिंदु:
  • ग्राम ग्वारी में अवैध गैस सिलेंडर रखने पर प्रशासनिक कार्रवाई

  • 14 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त

  • एसडीओ (रा.) प्रशांत उइके एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई

  • कानूनन दंडनीय अपराध पर चेतावनी

https://www.kesari.tv/videos/madhya-pardesh/gas-cylinder-607448

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!