क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सागौन की अवैध तस्करी नाकाम, वन अमले ने टाटा एस वाहन से काष्ठ किया जप्त

Seoni13 June 2025

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, बरघाट परियोजना मंडल सिवनी अंतर्गत सतत् गश्ती अभियान के दौरान वन विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संभागीय प्रबंधक श्रीमति भारती ठाकरे (भा.य.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 13 जून 2025 की रात्रि को परियोजना परिक्षेत्र कान्हीवाड़ा में तस्करों की एक गतिविधि को विफल कर दिया गया।

परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी  डी.के. डहेरिया एवं उनकी टीम ग्राम सुकतरा मार्ग पर मोहवेली बीट के वन कक्ष क्रमांक पी-686 के पास गश्त कर रही थी, तभी एक टाटा एस वाहन (क्रमांक  MP20LA2843 ) संदिग्ध स्थिति में आता दिखाई दिया। जैसे ही वन अमला पास पहुंचा, वाहन चालक और अन्य व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें से 08 नग सागौन की इमारती काष्ठ (कुल वजन लगभग 0.495 घन मीटर) अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाई गई। काष्ठ को तत्काल जप्त कर लिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री डहेरिया द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 417/29 दिनांक 13.06.2025 को पंजीबद्ध किया गया तथा वाहन की भी जप्ती की कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में योगदान देने वाले अमले में शामिल रहे:

कार्यवाहक वनपाल रज्जन उरकड़े, वनरक्षक प्रदीप बघेल, स्थाईकर्मी एवन बनवाले एवं अन्य सुरक्षा श्रमिक।
वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जंगलों के संरक्षण में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटवर्ती वन अमले को दें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!