क्राइमसिवनी
Trending

बरघाट परियोजना में रात्रिकालीन गश्त के दौरान अवैध सागौन तस्करी पकड़ी गई, एक गिरफ्तार – तीन फरार

ग्राम मुआरी रैयत से खापा मार्ग के बीच पकड़ी गई 20 हजार रुपए की सागौन लकड़ी, दो मोटरसाइकिल जब्त, वन विभाग की सक्रियता से वन संपदा की सुरक्षा

सिवनी 05 अगस्त 2025 

सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के अंतर्गत बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र में वन विभाग द्वारा की जा रही सतत रात्रि गश्त के दौरान एक बार फिर अवैध सागौन परिवहन की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश झारिया एवं उनकी टीम ने बीट जेवनारा के मुआरी रैयत से खापा के मध्य एक नाले के समीप संदिग्ध गतिविधि देखी। मौके पर पहुँचकर उन्होंने चार व्यक्तियों को मोटरसाइकिल द्वारा कीमती सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए पाया। कार्रवाई के दौरान नरेश पिता चैतराम भलावी (35 वर्ष), ग्राम बंजर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी –

  • राजेन्द्र पिता भगतसिंह धुर्वे (33 वर्ष), ग्राम बंजर

  • संतोष गोंड (33 वर्ष), ग्राम मुआरी रैयत

  • गट्टू पिता फागूलाल (30 वर्ष), ग्राम मुआरी रैयत
    अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जप्त सामग्री:

  • 05 नग सागौन सिल्ली (0.154 घन मीटर), अनुमानित मूल्य ₹20,000/-

  • 02 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में शामिल टीम:

  •  रज्जन सिंह उड़करे (वनपाल)

  •  चैनसिंह उईके (वनरक्षक)

  •  राजेन्द्र कुमार बिसेन (स्थाईकर्मी)

  • सुरक्षा श्रमिक – मंगल प्रसाद, तातू भलावी, सियाराम एवं देवेन्द्र मरकाम

इस पूरी कार्रवाई को संभागीय प्रबंधक श्रीमति भारती ठाकरे एवं उप संभागीय प्रबंधक श्री अनिल कुमार क्षत्रिय के निर्देशन में अंजाम दिया गया।

परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी श्री झारिया ने अवैध तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button