क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

धान का अवैध परिवहन, 140711 वसूला जुर्माना

सिवनी 31जनवरी 2025
सिवनी यशोः- कलेक्टर  जिला सिवनी द्वारा अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु सघन निरीक्षण के आदेश के परिपालन में भारसाधक SDM सिवनी सुश्री मेघा शर्मा के निर्देशानुसार सचिव, कृषि उपज मंडी सिवनी प्रकाश मार्को के नेतृत्व में दिनांक 28/01/2025 को मंडी बोर्ड के संभागीय उड़नदस्ता दल द्वारा कृषि उपज धान के अवैध परिवहन करते हुए पाय गए 03 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कृषि उपज मंडी समिति सिवनी के द्वारा   कार्रवाई करते जुर्माना राशि 1,40,711/- रुपए (एक लाख चालीस हजार सात सौ ग्यारह रूपये मात्र) वसूल कर मंडी खाते में जमा कराए गए ।
जानकारी देते हुये बताया गया कि  वाहन क्रमांक CG04LS1629 कृषि उपज – धान  – 320 क्विंटल कीमत – 7,39,200/- अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाये जाने पर अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 36,960/-समझौता शुल्क राशि – 5000/-निराश्रित शुल्क राशि -7392/- वसूला गया।
इसी प्रकार  वाहन क्रमांक MP22H1481 कृषि उपज – धान  मात्रा  – 295 क्विंटल कीमत 6,81,450/-अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 34,073/- समझौता शुल्क राशि 5000/-निराश्रित शुल्क राशि -6815/- तथा वाहन क्रमांक MP20GA1011 कृषि उपज – धान मात्रा  – 292 क्विंटल 
कीमत – 6,74,520/-अधिरोपित मंडी शुल्क राशि – 33,726/- समझौता शुल्क राशि – 5000/- निराश्रित शुल्क राशि -6745/- वसूली गयीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!