धर्मबालाघाटमध्यप्रदेशमनोरंजन

नपा कार्यालय में फोड़ी मटकी, उत्साहपूर्वक हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमा का विसर्जन 

नदीघाट एवं विसर्जन स्थल में नगरपालिका बालाघाट ने किये व्यापक प्रबंध 

बालाघाट यशो:-  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर त्यौहार में सरकार की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्सव मनाने की मंशा जताई थी, इसी के तहत नगर पालिका परिषद बालाघाट कार्यालय में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाई गई। 26 अगस्त को कार्यालय में बालगोपाल कान्हा विराजे और मुरली मनोहर के सुमधुर भक्ति भजनों के बीच आराधना की गई तथा 27 अगस्त को श्रद्धाभाव के साथ राधाकृष्ण प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान नगरपालिका बालाघाट कार्यालय में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें जय जवान-जय किसान संगठन के युवाओं ने गोविंदा आला रे… की धुन के बीच मटकी फोड़ी। 

नपा कार्यालय में वातावरण रहा भक्तिमय 

नपा कार्यालय में भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापना की गई थी, जहां रात्रि में भजन मंडली द्वारा कृष्णभजन गाये गये वहीं प्रात: विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत शाम को उत्साहपूर्वक विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई और प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति मानक बर्वे, कमलेश पांचे, सुधीर चिले, संगीता खगेश कावरे, पार्षद राज हरिनखेड़े, श्रीमती संगीता थापा, श्वेता सौरभ जैन, दीनू बसेने के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल एवं नपा कर्मी तथा गणमान्य नगरवासियों की उपस्थिति रही। नगर पालिका कार्यालय में श्रीकृष्ण प्रतिमा स्थापना से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। संध्याकाल में दही हांडी प्रतियोगिता रखी गई जहां युवाओं की टोली ने गोविंदा आला रे…धुनों के बीच मटकी फोड़ी जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही। 

विर्सजन स्थलों का नपाध्यक्ष ने किया भ्रमण, नपा ने किये व्यापक बंदोबस्त 

नपाध्यक्ष श्रीमती ठाकुर ने प्रतिमा विसर्जन को लेकर पार्षदों के दल के साथ विसर्जन स्थलों का भ्रमण किया। जहां नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा प्रकाश व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई के प्रबंध किये गये थे। साथ ही विजर्सन स्थल के निकट नपा द्वारा विशेष वाहन की व्यवस्था की गई थी जिसमें पूजन सामग्री का एकत्रिकरण किया गया, नपाध्यक्ष ने श्रद्धालुजनों को प्रेरित किया कि वे पूजन सामग्री इसी वाहन में डाले जिसे पर्यावरण संरक्षण के लिये उपयोग किया जायेगा। नपाध्यक्ष ने सभी से कहा कि पॉलिथिन सहित अन्य सामग्री नदी एवं तालाबों में विसर्जन करने से जल प्रदूषण होता है जो पर्यावरण के लिये नुकसानदेह है। उन्होंने बताया कि पूजन सामग्री और पॉलिथिन पन्नियों को अलग कर इससे खाद तैयार की जाती है जिसे पौधारोपण के लिये उपयोग किया जाता है इस प्रकार भगवान की उपासना के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में आप सभी भूमिका निभा सकते है। नपाध्यक्ष के इस आग्रह का सकारात्मक प्रभाव रहा और सभी से अपेक्षा जताई गई कि आगामी तीजा,गणेशोत्सव, दुर्गा प्रतिमा विजर्सन के दौरान भी इसका भरपूर ध्यान रखेंगे कि पॉलिथिन एवं अन्य पूजन सामग्री नदी में विसर्जन नहीं करना है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!