धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हेतु महत्वपूर्ण बैठक 07 दिसंबर को

📍 स्थान: शंकराचार्य आश्रम, सीलादेही, सिवनी • 🕑 समय: दोपहर 2 बजे

भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू

द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हेतु महत्वपूर्ण बैठक –  रविवार 07 दिसंबर

स्थान: शंकराचार्य आश्रम, सीलादेही, सिवनी •
समय: दोपहर 2 बजे

सिवनी यशो :- श्री शंकराचार्य आश्रम, सीलादेही में रविवार, 07 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से द्वारकाधीश मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी हेतु एक विशेष एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है। आने वाले फरवरी माह में होने वाला यह महाआयोजन जिले का सबसे विशाल धार्मिक कार्यक्रम माना जा रहा है।

गरिमामयी संत उपस्थिति से महकेगा आयोजन स्थल

07 दिसंबर की आयोजित बैठक में आध्यात्मिक जगत की कई वंदनीय विभूतियाँ शिरकत करेंगी—

संतों की दिव्य उपस्थिति में पूरे समारोह की सफलता हेतु विस्तृत तैयारी, मार्गदर्शन और कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।

26 फरवरी को होगा द्वारकाधीश मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

सीलादेही क्षेत्र में नव-निर्मित भव्य एवं अलौकिक द्वारकाधीश मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 26 फरवरी को प्रस्तावित है। यह वृहद समारोह आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा, जिसमें—

आयोजन की गरिमा और आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना समिति की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

07 दिसंबर की बैठक के मुख्य उद्देश्य

  • प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की कार्यक्रम रूपरेखा तैयार करना
  • आवास, भोजन एवं यातायात की व्यवस्थाओं का निर्धारण
  • सेवा समितियों का गठन
  • वैदिक अनुष्ठानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी
  • भक्तों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की योजना

आयोजन समिति की अपील

समिति ने सभी गुरुभाइयों, बहनों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि—

“आप समय पर उपस्थित होकर अपनी सेवा, सहभागिता और सहयोग से इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।”

https://www.pratahkal.com/mumbai/the-grand-pran-pratishtha-ceremony-of-the-sri-dwarkadhish-temple-concluded-in-virar-1543502

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!