मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा का 24 मई को आयेंगे सिवनी
पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बाबूलाल गौर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा प्राप्त अधिकृत कार्यक्रमानुसार दिनांक 24 मई 2025 को शाम 03.30 बजे भोपाल से रेल मार्ग द्वारा नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 08:00 बजे नरसिंहपुर से सिवनी के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान कर रात्रि 09.30 बजे सिवनी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
जारी कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री वर्मा दिनांक 25 मई को प्रात: 10:45 बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा 11: 45 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे तथा जल गंगा संर्वधन अभियान की समीक्षा कर दोपहर 01 बजे सिवनी से घंसौर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 03 बजे घंसौर पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बाबूलाल गौर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 04:30 बजे घंसौर से नरसिंहपुर के? लिए प्रस्थान करेंगे।



