छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

हर्रई में पंडित रमेश पोपली जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

हनुमान मंदिर परिसर में उमड़ा जनसैलाब, जनसेवा में जीवन समर्पित करने वाले जननायक को दी गई शुभकामनाएं

Chhindwara 03 July 2025
हर्रई यशो:- भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोपली जी का गत दिवस जन्मदिवस हर्रई के पिंजड़ा वाले हनुमान मंदिर प्रांगण में उत्साह के साथ मनाया गया। रमेश पोपली जी के स्वस्थ्य एवं मंगल जीवन की कामना करते शुभचिंतको ने हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की तथा इस मिठाई, नारियल, प्रसाद व फूलमालाएं चढ़ाकर हनुमान जी की विधिवत पूजन-अर्चन की गई। उपस्थित जनसमुदाय ने सामूहिक रूप से पंडित रमेश पोपली जी को जन्मदिवस की कोटि-कोटि हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
पोपली जी का जन्मोत्सव मानने के दौरान पंडित मंजू प्रसाद तिवारी, कैलाश चंद सूर्यवंशी, लक्ष्मण प्रधान, विष्णु सोनी, चंदा पटवा, शंभू दयाल, जितेंद्र सोनी, विकास कुमार ठाकुर, संतोष कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिठाई वितरण कर हर्षोल्लासपूर्वक जन्मदिवस मनाया और समाज के लिये निरंतर सेवाभाव से काम करने वाले पोपली जी के योगदान का स्मरण किया ।

जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यकत्र्ता मंजू तिवारी ने श्री पोपली के सामाजिक क्षेत्र में दिये योगदान का उल्लेख करते हुये बताया कि वे आपातकाल के दौरान जेल गये इसके पश्चात उन्होंने अजीवन अविवाहित रहकर समाज सेवा का व्रत लिया वे भाजपा जिलाध्यक्ष और संगठन के अनेक दायित्वों में भी रहे ।

पोपली जी धार्मिक आयोजनों, जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं, कबड्डी स्पर्धाओं, तथा वार्षिक कवि सम्मेलनों के प्रेरक व संयोजक रहे हैं। सुबह उठते ही जनसेवा के लिए तत्पर रहना आपकी दिनचर्या का हिस्सा है। जिले के नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आपके पास बेझिझक होकर आते है । श्री पोपली के जन्मदिवस पर शुभचिंतकों ने  पंडित रमेश पोपली के सदा स्वस्थ, दीर्घायु एवं प्रसन्नचित्त रहने की कामना की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!